More
    Home Home ‘हां मैंने उसे गंवार कहा, मगर उसने भी गाली दी’ बोलीं खानजादी,...

    ‘हां मैंने उसे गंवार कहा, मगर उसने भी गाली दी’ बोलीं खानजादी, ‘द 50’ शो से हुईं बाहर

    0
    9
    ‘हां मैंने उसे गंवार कहा, मगर उसने भी गाली दी’ बोलीं खानजादी, ‘द 50’ शो से हुईं बाहर


    रियलिटी शो ‘द 50’ से हाल ही में खानजादी बाहर हो गई थीं. उनका शो से निकलना कई सवाल खड़े कर गया. शो में वो चाहत पांडे पर अपने कमेंट्स को लेकर विवाद में फंसी थीं. इस बीच उनके कई फैंस ने उनका समर्थन किया. अब खानजादी ने शो में असल में क्या हुआ था, इसका खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि केवल उनका रिएक्शन दिखाया गया था. लेकिन चाहत के कारनामे नहीं दिखाए गए, क्योंकि वे नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित करने लायक नहीं थे.

    खानजादी ने विवाद पर की बात

    खानजादी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे की शो में उनके साथ की गई अनुचित हरकत पर बात की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे चाहत ने उनका नाम किसी दूसरे शख्स से जोड़ा था. कैप्शन में खानजादी ने लिखा, ‘केवल मेरा रिएक्शन दिखाया गया, उकसावा नहीं. चाहत पांडे ने गाली-गलौज वाले शब्द बोले, अपमानजनक व्यवहार किया. मगर मेरे साथ उनकी हरकतें पूरी तरह काट दी गईं, क्योंकि उन्हें नेशनल टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था, इसलिए संदर्भ गायब था. मैं बिना वजह आक्रामक लग रही थी.’

    स्थिति के प्रभाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘इसने मुझे प्रभावित किया और इसलिए मेरी प्रतिक्रिया झटके और असहजता से आई, मैंने कहा ये गंवार औरत है. मेरे लिए ‘गंवार’ पढ़ाई से नहीं जुड़ा है, बल्कि किसी ऐसे शख्स से है जो इतनी नीचे गिरकर, बिलो द बेल्ट जाता है जो कोई सोच भी नहीं सकता. मैं ईमानदारी से स्तब्ध थी, क्योंकि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी व्यक्तिगत रूप से ऐसी हरकत नहीं देखी थी. मैं बहुत सम्मानजनक परिवार से हूं. मेरी परवरिश मुझे ऐसी औरतों के आसपास रहने की इजाजत नहीं देती.’

    खानजादी ने अपने सभी फैंस को संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा, ‘मेरा मैसेज सभी निर्दोष प्रशंसकों के लिए. सतर्क रहें, खुद सोचें, और बुद्धिमानी से चुनें कि किसे एडमायर करते हैं. अगर आप ऐसे लोगों का समर्थन करते हो तो आपमें और उनमें कोई फर्क नहीं. ढेर सारा प्यार.’

    शो में क्या आया नजर?

    शो ‘द 50‘ में तनाव तब बढ़ा था, जब चाहत ने दिग्विजय राठी को उनके पिछले कमेंट्स की याद दिलाई, जिसके बाद खानजादी ने दिग्विजय से झगड़ा किया. खानजादी ने लड़ाई को बढ़ाते हुए चाहत को बीच में खींच लिया, अपमानजनक कमेंट किए और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया. रिद्धि और करण पटेल स्तब्ध रह गए, जबकि मनीषा रानी ने बीच-बचाव कर खानजादी से कहा कि सीनियर कास्ट मेंबर्स के सामने सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें. आखिरी झटका तब लगा जब खानजादी को जीरो वोट मिले और उन्हें बाहर कर दिया गया. उन्होंने शांत होकर घर छोड़ा और ड्रामा होने के बावजूद गेम को ‘इंटरेस्टिंग’ बताया.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here