More
    Home Home ‘मैं तो जीजा के साथ भागी ही नहीं…’ दामाद के साथ 10...

    ‘मैं तो जीजा के साथ भागी ही नहीं…’ दामाद के साथ 10 महीने तक पति-पत्नी की तरह रहने वाली सास आई सामने

    0
    7
    ‘मैं तो जीजा के साथ भागी ही नहीं…’ दामाद के साथ 10 महीने तक पति-पत्नी की तरह रहने वाली सास आई सामने


    अलीगढ़ की बहुचर्चित सास-दामाद कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. जिस रिश्ते को लेकर पूरे इलाके में कानाफूसी, तंज और सवाल उठते रहे, उसी मामले में अब 10 महीने तक दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रहने वाली सास ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है. दामाद ने सास पर 2 लाख रुपये कैश और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ फरार होने का आरोप लगाया था. 

    मैं भागी नहीं, मुझे फंसाया गया

    थाने में महिला ने साफ कहा कि मैं किसी के साथ भागी नहीं हूं. मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन एक महीने बाद हालात बदल गए. सास के मुताबिक, पहले महीने तक उसने (राहुल) मुझे ठीक-ठाक रखा. उसके बाद वह मुझे बंधक की तरह रखने लगा. मुझे कहीं आने-जाने नहीं देता था. यहां तक कि नशीली दवाइयां तक खिलाता था. यह भी आरोप लगाया कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. सास का कहना है कि वह अपने साथ जो नकद और जेवर लेकर गई थीं, वह सब दामाद ने खर्च कर दिया. मेरा पूरा पैसा और जेवर उसने खा लिया. अब उल्टा मुझ पर ही आरोप लगा रहा है. 

    मैं उसके चंगुल से छूटकर आई हूं

    सास का कहना है कि वे बड़ी मुश्किल से वहां से निकल पाईं. मैं उसके चंगुल से छूटकर आई हूं. अब वह मुझे बदनाम कर रहा है. उनका दावा है कि वे न्याय चाहती हैं और चाहती हैं कि सच्चाई सामने आए. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो कहानी बनाई जा रही है, वह एकतरफा है. अगर मैं गलत होती, तो खुद थाने क्यों आती?

    दामाद का आरोप क्या है?

    इससे पहले दामाद राहुल ने आरोप लगाया था कि वह 2 लाख नकद और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ चली गईं. उसने दावा किया था कि वह खुद ठगा गया है और उसके साथ विश्वासघात हुआ है. राहुल का कहना है कि उसने उसको अपने साथ रखा, लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गईं. हालांकि, महिला इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही हैं. उनका कहना है कि बहनोई पर लगाए जा रहे आरोप भी निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

    10 महीने का साथ, अब आरोप-प्रत्यारोप

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों करीब 10 महीने तक साथ रहे. इस दौरान दोनों ने खुद को पति-पत्नी की तरह पेश किया. पड़ोसियों का कहना है कि वे किराए के मकान में साथ रह रहे थे और आम दंपती की तरह व्यवहार करते थे. अब सवाल यह है कि अगर सब कुछ सहमति से था, तो अचानक हालात क्यों बदले? क्या आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ? इस मामले में बेटी और अन्य परिवार के सदस्य फिलहाल सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. गांव और कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

    बेटी की शादी के पहले ही भागी थी  

    दरअसल, यह कहानी अलीगढ़ के मडराक इलाके से शुरू होती है. यहां रहने वाले एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. शादी की तारीख तय थी- 16 अप्रैल 2025… घर में जेवर, नकदी और रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. लेकिन शादी से ठीक 12 दिन पहले ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे परिवार को सन्न कर दिया. परिजनों के अनुसार, लड़की की मां अनीता का अफेयर होने वाले दामाद राहुल से हो गया. फोन पर दोनों खूब बातें करते. दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई. परिवार को रिश्ता असहज लगने लगा. परिजनों ने कई बार आपत्ति भी जताई, मगर बातचीत बंद नहीं हुई.

    आरोप है कि इसी बीच अप्रैल 2025 की शुरुआत में अनीता घर से कैश और जेवर लेकर राहुल के साथ चली गई. परिवार ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाया. चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए महिला ने अपनी मर्जी से राहुल के साथ जाने की बात कही. इसके बाद दोनों साथ रहने लगे. दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में जाकर रहने लगे थे. वहां राहुल फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम कर रहा था.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here