More
    Home Home भारत-PAK मैच से पहले गरमाया माहौल… अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर...

    भारत-PAK मैच से पहले गरमाया माहौल… अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भद्दी टिप्पणी

    0
    10
    भारत-PAK मैच से पहले गरमाया माहौल… अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भद्दी टिप्पणी


    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में 93 रनों से जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्वस्थ होने की वजह से खेल नहीं पाए थे. अब अभिषेक 15 फरवरी (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भाग ले पाएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है. अभिषेक को पेट में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन अभी तक वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं.

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई है. एक तरफ जहां वह फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें लेकर विवादित बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. आमिर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज को स्लॉगर (बल्ले से खेलने वाला) बताया और कहा कि वह सिर्फ बल्ला घुमाते हैं.

    पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में बातचीत के दौरान मोहम्मद आमिर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का खेल काफी हाई-रिस्क है और वो हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. आमिर के मुताबिक, जब उनका दिन होता है तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से अभिषेक को अभी खुद को साबित करना बाकी है. आमिर ने यह भी कहा कि स्विंग गेंदबाजी और शरीर पर गेंद डालकर उन्हें रोका जा सकता है.

    USA के खिलाफ नहीं खुला था खाता
    बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका (UAE) के खिलाफ मुकाबले में अस्वस्थ होने के बावजूद उतरे थे. उस मैच में उनका खाता भी नहीं खुला था. उस मैच के बाद उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. रिपोर्ट्स के अनुसार उनका करीब 2 किलो वजन भी कम हुआ है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है और अंतिम फैसला मैच से पहले होगा.

    हालांकि मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा की आलोचना की, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि जब अभिषेक लय में आते हैं तो विपक्षी टीम को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर वे फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो भारतीय टीम के लिए वो मैच विनर साबित हो सकते हैं, जबकि पाकिस्तानी टीम को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here