More
    Home Home शाहिद कपूर की O’Romeo पर CBFC ने चलाई कैंची, काटे हिंसक सीन,...

    शाहिद कपूर की O’Romeo पर CBFC ने चलाई कैंची, काटे हिंसक सीन, छोड़ दिया ये

    0
    1
    शाहिद कपूर की O’Romeo पर CBFC ने चलाई कैंची, काटे हिंसक सीन, छोड़ दिया ये


    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’, शुक्रवार, 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  ने A (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया गया है. यह शाहिद की कबीर सिंह के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसे यह प्रतिबंधित रेटिंग मिली है.

    शाहिद की फिल्म में लगे कट

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्टिफिकेशन क्लियर होने से पहले मेकर्स को डायलॉग्स में कई संशोधन करने के निर्देश दिए गए थे. उदाहरण के लिए, ‘आइटम’ शब्द को ‘कुमारी’ से बदल दिया गया. एक सीक्वेंस में एक खास शब्द को म्यूट किया गया, जबकि एक अन्य ‘अनुचित’ टर्म को पूरी तरह हटा दिया गया. खास बात यह है कि फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन को छेड़ा नहीं गया, उन हिस्सों पर कोई विजुअल कट नहीं लगाया गया है.

    हालांकि कुछ हिंसक विजुअल्स को ट्रिम किया गया. गला काटने वाले क्लोज-अप शॉट को 20 प्रतिशत छोटा किया गया, जो लगभग तीन सेकंड के बराबर है. इसके अलावा, दो अलग-अलग शॉट्स को दो-दो सेकंड कम किया गया है. इसमें से एक में खून से सने हुए सिर पर वार का क्लोज-अप और दूसरे में एक महिला के चेहरे पर खून छलकने वाला सीन है. एक महिला को थप्पड़ मारने वाले विजुअल को भी 20 प्रतिशत (लगभग दो सेकंड) कम किया गया है.

    इन एडिट्स के अलावा, CBFC ने पिक्चर में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने का निर्देश दिया है. ऑन-स्क्रीन वार्निंग और उनके साथ आने वाले वॉयस-ओवर की अवधि बढ़ाई गई है, जिससे कुल रनटाइम में 1 मिनट और 57 सेकंड का इजाफा हुआ है. सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म की फाइनल अप्रूव्ड अवधि 178.41 मिनट यानी 2 घंटे, 58 मिनट और 41 सेकंड के बराबर है.

    ‘ओ रोमियो’ का बजट 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए इसे 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा. फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स पहले ही बिक चुके हैं. इसलिए थिएट्रिकल रिलीज में इसका काफी खर्च पहले ही रिकवर हो चुका है. 13 फरवरी को इस पिक्चर का क्लैश शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ के साथ होगा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here