More
    Home Home न घिसना, न रगड़ना… इस तरह करेंगे पत्ता गोभी को साफ, छिपे...

    न घिसना, न रगड़ना… इस तरह करेंगे पत्ता गोभी को साफ, छिपे कीड़े भी होंगे बाहर

    0
    1
    न घिसना, न रगड़ना… इस तरह करेंगे पत्ता गोभी को साफ, छिपे कीड़े भी होंगे बाहर


    सर्दियों के मौसम में बाजार में बड़े पैमाने पर फूल गोभी आती है और लोग इसे खूब चाव से खरीदते हैं. फूल गोभी की सब्जी, पकोड़े, मंचूरियन और पराठे जैसी कई चीजें बनती हैं जो हर घर में पसंद की जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें ऐसे छोटे-छोटे कीट और लार्वा छिपे हो सकते हैं जो साधारण पानी से धोने पर भी नहीं निकलते.

    गोभी में छिपे कीड़े ऐसे होंगे साफ

    इनमें से कुछ कीड़े (जैसे टेपवर्म) इतने खतरनाक होते हैं कि वो हमारी सेहत को बहुत ज्यादा पहुंचा सकते हैं. इसलिए बंद गोभी को पकाने से पहले उसकी गहराई से सफाई करना बेहद जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी तरीके बताएंगे जिनसे आप अपनी गोभी को पूरी तरह सेफ बना सकते हैं.

    ऊपर की परत हटाकर करें सफाई

    सफाई की शुरुआत गोभी की सबसे ऊपरी 2-3 परतों को हटाकर करें क्योंकि ये धूल और कीड़ों के सीधे संपर्क में होती हैं.

    गर्म पानी और नमक है मददगार

    एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक डालें. गोभी के बड़े टुकड़े करके इसमें 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. नमक कीड़ों को बाहर निकाल देता है और उसे अच्छे से साफ करता है.

    हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद

    हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. नमक वाले पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाने से सूक्ष्म कीटाणु भी मर जाते हैं. इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी जरूर करें.

    सिरका है बेहद असरदार

    पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाएं और गोभी को उसमें डुबोकर रखें. यह पेस्टिसाइड और चिपके हुए अंडों को हटाने में बहुत प्रभावी है. सिरका सब्जियों की अच्छे से सफाई करता है.

    काटने के बाद भी दोबारा धोएं

    गोभी को बारीक काटने के बाद उसे एक बार फिर पानी से अच्छी तरह साफ करें ताकि परतों के बीच फंसी गंदगी निकल जाए और आपको एक दम साफ-सुथरी गोभी मिले.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here