कैसे मिलेगा 90,000 रुपये का लोन
स्वनिधि योजना के तहत अप्लाई करने वाले आवेदक का आवेदन मंजूर होने के बाद उसे पहली किस्त में 15,000 रुपये सरकार देती है, जबकि दूसरी 25,000 रुपये और तीसरी किस्त 50,000 की होती है. बिना किसी गारंटी के पहली किस्त के रूप में मिले 15,000 रुपये को तय अवधि के भीतर वापस करने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाती है और इसे भी उसी तरह तय समय में चुकाने के बाद तीसरी किस्त में एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन दे दिया जाता है.



