More
    Home Home BMC Election 2026 Live: मुंबई के मतदाता BMC चुनाव में नहीं​ दिखा...

    BMC Election 2026 Live: मुंबई के मतदाता BMC चुनाव में नहीं​ दिखा रहे जोश, पहले दो घंटे में सिर्फ 6.98% मतदान

    0
    8
    BMC Election 2026 Live: मुंबई के मतदाता BMC चुनाव में नहीं​ दिखा रहे जोश, पहले दो घंटे में सिर्फ 6.98% मतदान


    महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा. मुंबई के अलावा जिन 29 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं उनमें- मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर शामिल हैं.

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 227 वार्डों में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि मुंबई के 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई हैं और वाहनों की जांच की जा रही है. 

    चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई पहल की हैं. महिलाओं द्वारा संचालित ‘पिंक पोलिंग बूथ’ बनाए गए हैं और वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से ये नगर निकाय चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं. 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद ठाकरे बंधुओं के लिए यह चुनाव एक बड़ी अग्निपरीक्षा है, जिससे यह तय होगा कि मुंबई और राज्य में उनका राजनीतिक प्रभाव अब भी कायम है या नहीं. मतगणना 16 जनवरी को होगी. पढ़ें BMC Elections 2026 से जुड़े ताजा अपडेट्स…



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here