More
    Home Home IND vs NZ: राजकोट में चेज करना है मुसीबत, कैप्टन गिल करेंगे...

    IND vs NZ: राजकोट में चेज करना है मुसीबत, कैप्टन गिल करेंगे ये दुआ… मैदान से जुड़ा है अजीबोगरीब रिकॉर्ड!

    0
    7
    IND vs NZ: राजकोट में चेज करना है मुसीबत, कैप्टन गिल करेंगे ये दुआ… मैदान से जुड़ा है अजीबोगरीब रिकॉर्ड!


    राजकोट के न‍िरंजन शाह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को है. इस मैदान के साथ एक अलग तरह का संयोग है. वहीं मैदान में टॉस फैक्टर भी अहम रहेगा, क्योंकि इसके साथ अहम वजह है. भारत का र‍िकॉर्ड शानदार नहीं रहा है.  

    नए राजकोट स्टेडियम अभी तक सिर्फ चार वनडे मैचों की मेजबानी कर चुका है. खास बात यह है कि यहां अब तक किसी टीम ने रनचेज करके जीत नहीं पाई है. वहीं इस मैदान के इस साथ एक और संयोग है. जो भी 4 मुकाबले हुए हैं, उनमें 3 बार ऐसा हुआ है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 300 प्लस का स्कोर खड़ा किया है.

    यानी एक बात तो साफ है कि यहां की प‍िच पहले बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. इस मैदान पर पहला कोई मुकाबला 11 जनवरी 2013 को खेला गया था, जहां  इंग्लैंड ने 325/4 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारतीय टीम ने 316/9 का स्कोर बनाया था. 

    वैसे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुआ था, जहां इस पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता था. सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर में होना है. 

    राजकोट में हुए 4 मुकाबलों का रिकॉर्ड 

    • 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया
    • 2020: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया
    • 2015: साउथ अफ्रीका ने भारत को 18 रन से हराया
    • 2013: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया

    भारत vs न्यूजीलैंड H2H
    कुल ODI मैच: 121    
    भारत ने जीते: 63    
    न्यूजीलैंड ने जीते: 50 
    बेनतीजा: 7
    टाई: 1

    भारत vs न्यूजीलैंड H2H (भारत में) 
    कुल ODI मैच: 41
    भारत ने जीते: 32    
    न्यूजीलैंड ने जीते: 8    
    बेनतीजा: 1

    भारत vs न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल 
    11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा (भारत 4 विकेट से जीता) 
    14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट 
    18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर 

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here