PSLV C62 Mission Launch LIVE: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक नया इतिहास रचने जा रहा है. आंध्र प्रदेश की श्रीहरिकोटा में आज यानी 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे IST पर सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) PSLV-C62 रॉकेट लॉन्च किया जाएगा. सेंटर में काफी हलचल है. PSLV-C62 मिशन सिर्फ़ एक रूटीन लॉन्च नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही अहम स्पेश मिशन है.
16 सैटेलाइट्स को सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में ले जाकर, इसरो का ‘वर्कहॉर्स’ ग्लोबल छोटे-सैटेलाइट लॉन्च मार्केट में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाने के लिए तैयार है.
इस मिशन एक जरूरी हिस्सा EOS-N1 है, जो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा विकसित एक एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है.
लॉन्चिंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए फॉलो करें आजतक का ये LIVE ब्लॉग.


