भारत में अमीरों (India’s Richest) की तादाद बढ़ रही है और लगातार नए अरबपति (Billionaire) बन रहे हैं. देश के 10 सबसे बड़े अरबपतियों की बात करें, तो नंबर-1 और नंबर-2 पर मुकेश अंबानी-गौतम अडानी लंबे समय से काबिज हैं, जबकि तीसरे पायदान पर महिला अरबपति सावित्री जिंदल का दबदबा बना हुआ है. हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट देखें, तो भारतीय अमीरों में सिर्फ एक नाम 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल है.


