More
    Home Home Samsung Galaxy S26 Ultra कब होगा लॉन्च? इस बार बढ़ेंगी कीमतें, 200MP...

    Samsung Galaxy S26 Ultra कब होगा लॉन्च? इस बार बढ़ेंगी कीमतें, 200MP कैमरा समेत कई कमाल के फीचर्स

    0
    10
    Samsung Galaxy S26 Ultra कब होगा लॉन्च? इस बार बढ़ेंगी कीमतें, 200MP कैमरा समेत कई कमाल के फीचर्स


    कुछ साल का ट्रेंड देखें तो Samsung हर साल जनवरी में Galaxy S सीरीज के तहत न्यू हैंडसेट को अनवील करता है. इस बार जनवरी महीने की यह लॉन्चिंग कुछ लेट हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल फरवरी के लास्ट में Samsung Galaxy S26 सीरीज को अनवील किया जाएगा, जिसमें Galaxy S26 Ultra भी शामिल होगा. 

    ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले Galaxy S26 सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले हैंडसेट को लेकर कई लीक्स, रेंडर्स सामने आने लगे हैं. साथ ही प्राइसिंग को लेकर बताया है कि इस बार हैंडसेट की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है. अब नई कीमतें पुराने वर्जन की तुलना में कितनी ज्यादा होंगी, उसको लेकर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. 

    Samsung Galaxy S26 Ultra के लीक्स आए सामने 

    Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर एक टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 26  सीरीज को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट फरवरी महीने में होगा. 

    यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय का अलर्ट, तुरंत चेंज करें ये सेटिंग्स वर्ना खाली हो सकता है अकाउंट

    Samsung इस साल डिस्प्ले करेगा अपग्रेडस 

    Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर लीक्स में दावा किया है कि इस बार कंपनी डिस्प्ले में बड़ा बदलाव करेगी. इस बार सैमसंग अपना न्यू M14 OLED पैनल का यूज कर सकता है, जो 20-30 परसेंट ज्यादा पावर एफिसिएंट होगा. 

    Galaxy S25 Ultra ज्यादा स्लिम होगा 

    सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप हैंडसेट की बात करें तो इस बार का हैंडसेट पुराने वर्जन की तुलना में थोड़ा स्लिम होगा. Galaxy S25 Ultra की थिकनेस 8.2mm थी, वहीं अपकमिंग Galaxy S26 Ultra में  7.9mm की थिकनेस मिलती है. 

    यह भी पढ़ें: साल की पहली Flipkart Sale, आज हो रही खत्म, स्मार्टफोन से TWS तक मिल रहे ऑफर

    Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का यूज किया जाएगा. गैलेक्सी एस26 के लिए इस प्रोसेसर को कस्टमाइज भी किया जा सकता है. इस प्रोसेसर की बदौलत स्मार्टफोन को परफोर्मेंस के साथ एफिसिएंसी भी मिलेगी. 

    मिलेगा 200MP का कैमरा 

    Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें सेंसर और कैपिबिलिटीज को बेहतर किया जाएगा. इस बार कंपनी कैमरा एपर्चर को बेहतर किया जाएगा, जो कम रोशनी में भी अच्छी फोटो और वीडियो रिजल्ट देगा. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here