महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के बीच मुंबई में आजतक के कार्यक्रम ‘मुंबई मंथन’ का मंच सज रहा है. इस आयोजन में राजनीति के कद्दावर चेहरे मंच पर होंगे ही, अर्थव्यवस्था और पॉलिसी से जुड़े एक्सपर्ट्स भी शिरकत कर रहे हैं. इस आयोजन की शुरुआत उद्धव के संजय सेशन से होगी. इस सत्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत शिरकत करेंगे.
कैसे जीतेंगे मुंबई सेशन में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष सेलार. शिवसेना (यूबीटी) के विधायक वरुण सरदेसाई और महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत अपनी बात रखेंगे. शिंदे की स्ट्रैटेजी सेशन में महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शामिल होंगे. फडणवीस की पहली परीक्षा सेशन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिरकत करेंगे.



