More
    Home Home ED Raids IPAC Office Live: ‘आपने हद पार कर दी, अब पूरे...

    ED Raids IPAC Office Live: ‘आपने हद पार कर दी, अब पूरे राज्य में TMC करेगी प्रोटेस्ट…’, ED रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी का ऐलान

    0
    13
    ED Raids IPAC Office Live: ‘आपने हद पार कर दी, अब पूरे राज्य में TMC करेगी प्रोटेस्ट…’, ED रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी का ऐलान


    कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जांच स्थल पर पहुंचीं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया.

    सूत्रों के मुताबिक, ईडी यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन से जुड़े अपराधों की जांच के तहत कर रही है. एक साथ प्रतीक जैन के घर और कार्यालय में दस्तावेजों की तलाश की जा रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे ईडी की जांच पर सवाल उठाए और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया.

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ईडी उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी सेक्टर कार्यालय से पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और रणनीति संबंधी जानकारी जबरन इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सब केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंशा से हो रहा है.

    इसके अलावा, कोलकाता में टीएमसी के आईटी कार्यालय से फाइलें एक कार में रखा गया, जिसके आस-पास सीएमओ के अधिकारी भी मौजूद थे. वहीं, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर ईडी की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की.

    ईडी ने बताया है कि यह छापेमारी छह राज्यों में 15 स्थानों पर एक साथ हो रही है, जिसमें फर्जी सरकारी नौकरी जॉइनिंग लेटर घोटाले समेत कई गंभीर मामले शामिल हैं. इस मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में तूफान ला दिया है और आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा.

    ED की छापेमारी से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें. कार्यवाही कहां चल रही है, किन पर शिकंजा कस रहा है और आगे क्या होने वाला है – हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक और भरोसेमंद तरीके से आजतक आप तक पहुंचाएगा. पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here