More
    Home Home US Strikes Venezuela LIVE: अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी आज,...

    US Strikes Venezuela LIVE: अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी आज, ट्रंप प्रशासन ने अब वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को दी धमकी

    0
    13
    US Strikes Venezuela LIVE: अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी आज, ट्रंप प्रशासन ने अब वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को दी धमकी


    US–Venezuela Tensions LIVE Updates: अमेरिकी सेना के द्वारा वेनेजुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद देश में उथल-पुथल का माहौल जारी है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत अमेरिकी सैनिकों ने पकड़ लिया था. वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, देश की पूर्व उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है. 

    रोड्रिग्ज एक मजबूत वामपंथी बैकग्राउंड वाली ली़डर हैं. उन्होंने पहले मादुरो के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की थी और उन्हें देश का एकमात्र प्रशासनिक प्रमुख माना था. इस बीच, अमेरिका ने रोड्रिग्ज को एक नई धमकी दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर वह सही रास्ते पर नहीं चलती हैं, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. 

    वॉशिंगटन ने सोमवार को अपने पहले के रुख से यू-टर्न लेते हुए कहा कि वह वेनेजुएला पर शासन नहीं करेगा क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले दिनों इस तरह का दावा किया था. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार यानी आज मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन पर 25 साल तक नार्को-टेररिस्ट साज़िश का नेतृत्व करने का आरोप है.

    वेनेजुएला से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यह LIVE ब्लॉग फॉलो करें.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here