More
    Home Home SC Verdict on Umar Khalid, Sharjeel Imam Live: उमर खालिद-शरजील इमाम की...

    SC Verdict on Umar Khalid, Sharjeel Imam Live: उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, थोड़ी देर में आएगा फैसला

    0
    30
    SC Verdict on Umar Khalid, Sharjeel Imam Live: उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, थोड़ी देर में आएगा फैसला


    सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद, शरजील इमाम समेत पांच अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आज फैसला सुनाने वाला है. यह फैसला जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिसएन. वी. अंजारिया की बेंच द्वारा सुनाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को आरोपियों और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. खालिद और इमाम के अलावा, सुप्रीम कोर्ट गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद की रिहाई पर भी फैसला करेगा.

    ये सभी आरोपी 2020 के दिल्ली दंगों में अपनी कथित भूमिका के लिए पांच साल से अधिक समय से जेल में हैं. इन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया है. यह मामला 2020 के दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़ा है. ये दंगे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध के बीच भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे. 



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here