More
    Home Home ‘गद्दारों का नाश हो, डटकर करेंगे मुकाबला’, जानिए कौन है मादुरो का...

    ‘गद्दारों का नाश हो, डटकर करेंगे मुकाबला’, जानिए कौन है मादुरो का बेटा ‘प्रिंस’, जिसने अमेरिका को दी धमकी

    0
    31
    ‘गद्दारों का नाश हो, डटकर करेंगे मुकाबला’, जानिए कौन है मादुरो का बेटा ‘प्रिंस’, जिसने अमेरिका को दी धमकी


    वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब उनके इकलौते बेटे, निकोलास एर्नेस्टो मादुरो गुएरा (जिसे ‘निकोलासितो’ या ‘द प्रिंस’ कहा जाता है) की तलाश तेज हो गई है. अमेरिकी अभियोजकों ने एर्नेस्टो पर विनाशकारी हथियारों के अवैध इस्तेमाल जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

    अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एर्नेस्टो ने अपने पिता की सत्ता का दुरुपयोग करते हुए वेनेजुएला के सरकारी विमानों (PDVSA) का इस्तेमाल अमेरिका में कोकीन भेजने के लिए किया.

    प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने मैक्सिकन कार्टेल और ‘कार्टेल डे लॉस सोल्स’ के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चलाया.

    कौन है निकोलस एर्नेस्टो मादुरो गुएरा?

    21 जून 1990 को कराकस में जन्मे निकोलस एर्नेस्टो, मादुरो और उनकी पहली पत्नी एड्रियाना गुएरा अंगुलो के इकलौते बेटे हैं. शुरुआती दौर में उन्होंने वेनेजुएला के पब्लिक मिनिस्ट्री में काम किया, लेकिन पिता के सत्ता में आते ही उनका राजनीति में दखल बढ़ने लग गया.

    यह भी पढ़ें: ट्रंप ने मादुरो को उठवाया… सोशल मीडिया पर इंदिरा, राव और अटल का शुक्रिया क्यों जता रहे हैं लोग!

    बिना किसी फिल्म निर्माण अनुभव के उन्हें नेशनल फिल्म स्कूल का कोऑर्डिनेटर बना दिया गया. 2017 की संविधान सभा में चुने जाने के बाद उन्होंने अमेरिका को खुलेआम धमकी दी थी कि हमला हुआ तो “न्यूयॉर्क तक राइफलें पहुंचेंगी.” 2021 से वह यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के सांसद रहे हैं.

    अमेरिका द्वारा एर्नेस्टो पर लगाए गए आरोप

    – अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, निकोलस एर्नेस्टो मादुरो गुएरा एक राज्य-संरक्षित ड्रग नेटवर्क का अहम हिस्सा थे.

    – उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में कोकीन तस्करी की साजिश रची.

    – वेनेजुएला के Cartel de los Soles और मैक्सिकन ड्रग कार्टेल्स के साथ मिलकर काम किया.

    – सरकारी विमानों के ज़रिये ड्रग्स की खेप अमेरिका तक पहुंचाई.

    – मियामी समेत कई अमेरिकी शहरों में कोकीन सप्लाई की.

    – अभियोग में यह भी कहा गया है कि उनके पास मशीन गन और विनाशकारी हथियार थे, जिनका इस्तेमाल इस नेटवर्क की सुरक्षा के लिए किया गया. दोषी पाए जाने पर उन्हें आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.

    यह भी पढ़ें: मादुरो, सद्दाम, गद्दाफी… मूछों के ताव से चिढ़ता रहा अमेरिका, इन नेताओं से रही लंबी अदावत

    जारी किया ऑडियो संदेश

    3 दिसंबर हुए अमेरिकी एक्शन बाद से अर्नेस्टो का पता नहीं चल सका. लेकिन 5 जनवरी को उन्होंने एक ऑडियो संदेश जारी कर अमेरिका की निंदा की.  उन्होंने कहा, “वेनेजुएला, अमेरिकी सरकार द्वारा किए गए गंभीर सैन्य आक्रमण की कड़ी निंदा करता है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन है… धिक्कार है उन गद्दारों पर! हमें आगे बढ़ना होगा और इस विपत्ति का डटकर मुकाबला करना होगा.”

    उन्होंने वेनेजुएलावासियों से अमेरिका को चुनौती देने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया और कहा, “आप हमें सड़कों पर देखेंगे, आप हमें लोगों के साथ देखेंगे, आप हमें सम्मान का झंडा फहराते देखेंगे.”

    ऑनलाइन साझा किए गए एक ऑडियो संदेश में उन्होंने आगे कहा, “वे हमें कमजोर दिखाना चाहते हैं, लेकिन हम कमजोरी नहीं दिखाएंगे.” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिकी चेतावनियों के बावजूद राष्ट्रपति मादुरो के पीछे एकजुट होने का संकल्प ले रही है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here