Khaleda Zia Death News: बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता और बीएनपी अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया. 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से लीवर सिरोसिस, हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थीं और 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं.
बीएनपी ने फजर की नमाज के बाद उनके निधन की पुष्टि करते हुए देशवासियों से दुआ की अपील की. उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है. देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.


