More
    Home Home टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाएंगी ये 4 टीमें… हरभजन ने...

    टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाएंगी ये 4 टीमें… हरभजन ने लिया नाम, लेकिन सूर्या को दी ये चेतावनी

    0
    43
    टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाएंगी ये 4 टीमें… हरभजन ने लिया नाम, लेकिन सूर्या को दी ये चेतावनी


    टी20 वर्ल्ड कप अब बस कुछ ही दिनों दूर है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत खिताब का सफल बचाव कर पाएगा? यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा और परिस्थितियां निश्चित तौर पर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के पक्ष में होंगी. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई है, हालांकि उन्होंने टीम को एक अहम चेतावनी भी दी है.

    क्या बोले हरभजन सिंह

    एक कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है. टीम मज़बूत है और उन्हें घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा. वे हालात को किसी भी दूसरी टीम से बेहतर जानते हैं. हालांकि, वर्ल्ड कप के दबाव को बाकी टीमों से बेहतर तरीके से संभालना सबसे अहम फैक्टर होगा.’

    यह भी पढ़ें: ‘वो 24 कैरेट गोल्ड हैं…’, विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी चाहते हैं नवजोत सिद्धू, भगवान से मांगी न्यू ईयर विश

    सूर्या को दी ये नसीहत

    पूर्व स्पिनर ने टीम को आत्मसंतुष्ट न होने की सलाह भी दी. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को भी मज़बूत दावेदार बताया. उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक बहुत अच्छी टीम होती है और किसी भी टूर्नामेंट में शीर्ष दावेदार रहती है. दक्षिण अफ्रीका भी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मज़बूत दावेदार है. उन्होंने हाल ही में शानदार क्रिकेट खेला है.

    यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कई प्लेयर्स की छुट्टी

    हरभजन ने आगे कहा, ‘अफगानिस्तान भी एक बेहद मज़बूत टीम है, खासतौर पर अपने स्पिनरों की वजह से. इन परिस्थितियों में वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं. इसलिए सेमीफाइनल के लिए मेरी चार पसंद भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं.’

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here