More
    Home Home ‘IPS बनाने के लिए पिता ने छीनी आजादी-कटवाए बाल’, क्रिकेटर दीपक चाहर...

    ‘IPS बनाने के लिए पिता ने छीनी आजादी-कटवाए बाल’, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का छलका दर्द, बोलीं- मुश्किल…

    0
    91
    ‘IPS बनाने के लिए पिता ने छीनी आजादी-कटवाए बाल’, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का छलका दर्द, बोलीं- मुश्किल…


    क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 से निकलने के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनका बचपन काफी ट्रॉमा में बीता है. बडे़ होने के दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स के बीच काफी टेंशन भरा माहौल देखा है, जिसका उनपर काफी बुरा असर हुआ. 

    मालती का छलका दर्द

    सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में मालती चाहर ने कहा- मेरे पेरेंट्स के बीच काफी ज्यादा टेंशन रहती थी. वो हर वक्त लड़ते-झगड़ते रहते थे. घर की बड़ी बेटी होने की वजह से मुझे सब देखना पड़ता था. मेरे भाई दीपक ने क्रिकेट खेलना शुरू ही किया था. इस वजह से वो इन लड़ाई-झगड़ों से दूर रहता था. 

    पिता ने जबरन कटवा दिए थे बाल

    मालती ने बताया कि 11वीं क्लास तक उन्हें बाल लंबे रखने की इजाजत नहीं थी. वो बोलीं- मैंने अपने पिता को बताया था कि मैं मिस इंडिया ब्यूटी पीजेंट में पार्टिसिपेट करना चाहती हूं. इसके बाद मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर आगे बढ़ाना चाहती हूं. लेकिन मेरे पिता मुझे IPS ऑफिसर बनाना चाहते थे. उन्हें लगता था कि अगर वो मुझे इन सब चीजों से दूर रखेंगे तो फिर मैं पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करूंगी. 11वीं क्लास तक मुझे बाल बढ़ाने नहीं दिए. मुझे बिल्कुल भी किसी चीज की आजादी नहीं थी. इस चीज ने मुझपर बहुत गहरा असर किया. 

    इस समस्या से जूझ रहीं मालती

    मालती ने ये भी बताया कि 11वीं क्लास के बाद उन्हें Adenomyosis की समस्या हो गई थी. इस कंडीशन में पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा पेट दर्द होता है. मालती बोलीं- हर महीने मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ता था. इस चीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है. सिर्फ हार्मोनल मेडिसिन ली जा सकती हैं, जिसके साइड इफेक्ट्स होते हैं. इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि ना लूं. आज भी मैं दर्द के साथ जीती हूं. बिग बॉस हाउस में भी न मुझे किसी ने समझा और न मेरे दर्द को किसी ने समझने की कोशिश की.   

    मालती की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. वो टॉप 6 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी वो ट्रॉफी नहीं जीत पाईं. फैंस को अब मालती के नए प्रोजेक्ट का इंतजार है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here