More
    Home Home ‘अमेरिका ही अब असली United Nations…’, थाईलैंड–कंबोडिया सीजफायर को लेकर ट्रंप का...

    ‘अमेरिका ही अब असली United Nations…’, थाईलैंड–कंबोडिया सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान

    0
    54
    ‘अमेरिका ही अब असली United Nations…’, थाईलैंड–कंबोडिया सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान


    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच अचानक भड़की लड़ाई को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और वो शांति के रास्ते पर लौटेंगे. बयान में कहा गया कि यह फैसला हाल ही में सहमत मूल संधि के अनुरूप लिया गया है.

    थाईलैंड–कंबोडिया संघर्ष पर अस्थायी विराम का दावा

    ट्रंप के दावे के अनुसार, थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने तेजी से और निष्पक्ष तरीके से इस निष्कर्ष तक पहुंचने में ‘दूरदर्शिता’ दिखाई. बयान में कहा गया कि यह निर्णय तेज और निर्णायक था, जैसा कि ऐसे हालात में होना चाहिए.

    बयान में यह भी कहा गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस प्रक्रिया में मदद की और इस पर गर्व है. इसमें कहा गया कि अमेरिका ने हाल के महीनों में कई युद्धों और संघर्षों को सुलझाने और रोकने में भूमिका निभाई है.

    ट्रंप ने की संयुक्त राष्ट्र की निष्क्रियता की आलोचना

    इस दावे में यह भी कहा गया कि पिछले ग्यारह महीनों में जिन संघर्षों को सुलझाया या रोका गया है, उनकी संख्या आठ है. इसी संदर्भ में यह टिप्पणी भी की गई कि अमेरिका ही अब ‘वास्तविक संयुक्त राष्ट्र’ की भूमिका निभा रहा है.

    बयान में संयुक्त राष्ट्र पर भी सवाल उठाए गए. इसमें कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र ने इन संघर्षों में बहुत कम मदद या सहायता की है. बयान में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को ‘वर्तमान आपदा’ बताते हुए कहा गया कि उस मामले में भी संयुक्त राष्ट्र की भूमिका प्रभावी नहीं रही है.

    दावे में यह मांग भी की गई कि संयुक्त राष्ट्र को अब अधिक सक्रिय होना चाहिए और वैश्विक शांति के लिए ठोस भूमिका निभानी चाहिए. बयान में कहा गया कि विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र को आगे आकर हस्तक्षेप करना होगा.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here