More
    Home Home Banana vs dates: केला या खजूर: कौन देता है ज्यादा एनर्जी और...

    Banana vs dates: केला या खजूर: कौन देता है ज्यादा एनर्जी और बेहतर सेहत?

    0
    17
    Banana vs dates: केला या खजूर: कौन देता है ज्यादा एनर्जी और बेहतर सेहत?


    जल्दी और नेचुरल एनर्जी के लिए केला और खजूर को हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. कई लोग इन्हें वर्कआउट से पहले और शाम के स्नैक्स के तौर पर भी खाते हैं. दोनों ही शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं लेकिन इनके पोषण और एनर्जी देने का तरीका थोड़ा अलग होता है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि एनर्जी के मामले में दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है और क्यों.

    पोषक तत्व के मामले में क्या है बेहतर
    केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जिसमें नेचुरल शुगर और स्टार्च शामिल होते हैं. एक मीडियम साइज केला लगभग 105 कैलोरी देता है. इसके अलावा इसमें पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं. वहीं खजूर में कैलोरी ज्यादा होती है. तीन से चार खजूर खाने से लगभग 90 से 120 कैलोरी मिलती है. खजूर नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो तुरंत एनर्जी देने के साथ शरीर को ताकत भी देता है.

    एनर्जी के मामले में है क्या है ज्यादा तेज
    केला आसानी से पच जाता है, इसलिए यह जल्दी एनर्जी देता है. इसमें फाइबर भी होता है जो शुगर को धीरे-धीरे शरीर में जाने देता है. इसी वजह से यह हल्की-फुल्की एक्टिविटी या वर्कआउट के दौरान लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं खजूर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, इसलिए यह बहुत जल्दी और तेज एनर्जी देता है. यही कारण है कि इसे एक्सरसाइज के बाद खाना फायदेमंद माना जाता है.

    ब्लड शुगर पर असर
    केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) मध्यम होता है, खासकर जब केला थोड़ा कच्चा हो. इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता. खजूर ज्यादा मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसमें मौजूद फाइबर इस असर को कुछ हद तक कंट्रोल कर लेता है.

    अन्य फायदे
    केला पोटैशियम से भरपूर होता है जो मसल्स को मजबूत रखने और ऐंठन से बचाने में मदद करता है. यह डाइजेशन और हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है. खजूर में आयरन होता है जो एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो मसल रिकवरी के लिए जरूरी है, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पूरे शरीर की सेहत को सपोर्ट करते हैं.

    फिर दोनों में कौन हेल्दी है?
    केला और खजूर दोनों ही हेल्दी है. इनमें से कौन बेहतर है या आपके लाइफस्टाइल या एनर्जी की जरूरतों पर निर्भर करता है. अगर आपको कोई हेल्थ इश्यू नहीं है तो आप दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन आपको शुगर की समस्या है तो खजूर से बचें.

    नोट: यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here