More
    Home Home ROKO आज फिर मैदान पर उतरेंगे… ईशान किशन भी काटेंगे कदर, विजय...

    ROKO आज फिर मैदान पर उतरेंगे… ईशान किशन भी काटेंगे कदर, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा है शेड्यूल

    0
    49
    ROKO आज फिर मैदान पर उतरेंगे… ईशान किशन भी काटेंगे कदर, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा है शेड्यूल


    विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 दिसंबर (बुधवार) को अपने-अपने शतक जड़ दिए थे. टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित-कोहली (ROKO) ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि क्रिकेट जगत में उनकी चमक पूरी तरह बरकरार है. दोनों दिग्गजों के शतक ने ना सिर्फ उनकी टीम्स को जीत दिलाई, बल्कि घरेलू क्रिकेट में दर्शकों का उत्साह भी बढ़ा दिया.

    विराट कोहली के शतक की बदौलत दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराया. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान किंग कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और टीम को जीत दिलाई. कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली के लिस्ट-ए करियर का ये 58वां शतक रहा.

    वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से तूफानी शतक जमाकर सिक्किम के खिलाफ मुकाबला एकतरफा बना दिया. मुंबई ने वो मैच आठ विकेट से अपने नाम किया था. रोहित शर्मा ने 18 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए 94 गेंदों पर 155 रन बनाए थे. रोहित के लिस्ट-ए करियर का ये 37वां शतक रहा.

    कोहली-रोहित की टीम्स का किससे सामना?
    अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में 26 दिसंबर (शुक्रवार) को दिल्ली की टीम का सामना गुजरात से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु स्थित BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा, जिसमें कोहली धमाल मचाना चाहेंगे. दूसरी ओर मुंबई की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उत्तराखंड से भिड़ेगी. जयपुर के इस स्टेडियम में रोहित एक बार फिर बल्ले से तूफान मचाना चाहेंगे.

    विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में शुक्रवार को कुल 19 मुकाबले खेले जाने हैं. ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9.00 बजे से शुरू होने हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार का सामना मणिपुर से होना है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भाग नहीं ले पाएंगे. वैभव के दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने की संभावना है. उधर झारखंड की टक्कर राजस्थान से होनी है, जिसमें झारखंड टीम के कप्तान ईशान किशन पर सबकी निगाहें होंगी.

    वैसे बता दें कि शुक्रवार को भी सिर्फ दो मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा. असम vs जम्मू और कश्मीर और झारखंड vs राजस्थान के दूसरे दौर के मैच का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होगा.

    विजय हजारे ट्रॉफी में 26 दिसंबर के मैचों का शेड्यूल

    ग्रुप ए
    मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु, गुजरात कॉलेज ग्राउंड, अहमदाबाद
    झारखंड बनाम राजस्थान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
    पुडुचेरी बनाम त्रिपुरा, एडीएसए रेलवे ग्राउंड, अहमदाबाद
    कर्नाटक बनाम केरल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी, अहमदाबाद

    ग्रुप बी
    चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश, सनोसरा ग्राउंड ए, राजकोट
    असम बनाम जम्मू एवं कश्मीर, निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
    बड़ौदा बनाम बंगाल, निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी, राजकोट
    हैदराबाद बनाम विदर्भ, सनोसरा ग्राउंड बी, राजकोट

    ग्रुप सी
    गोवा बनाम हिमाचल प्रदेश, जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर
    मुंबई बनाम उत्तराखंड  मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
    छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब, अनंतम ग्राउंड, जयपुर
    महाराष्ट्र बनाम सिक्किम, केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर

    ग्रुप डी
    हरियाणा बनाम सौराष्ट्र, केएससीए ग्राउंड 2, अलूर
    आंध्र प्रदेश बनाम रेलवे, केएससीए ग्राउंड, अलूर
    ओडिशा बनाम सर्विसेज, केएससीए ग्राउंड 3, अलूर
    दिल्ली बनाम गुजरात, सीओई ग्राउंड 1, बेंगलुरु

    प्लेट ग्रुप
    बिहार बनाम मणिपुर, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
    अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम, जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची
    मेघालय बनाम नागालैंड, उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here