More
    Home Home ‘संभल जाओ वरना दीपू दास जैसा होगा हश्र’, Instagram वीडियो से बागपत...

    ‘संभल जाओ वरना दीपू दास जैसा होगा हश्र’, Instagram वीडियो से बागपत में फैली सनसनी, युवक गिरफ्तार

    0
    14
    ‘संभल जाओ वरना दीपू दास जैसा होगा हश्र’, Instagram वीडियो से बागपत में फैली सनसनी, युवक गिरफ्तार


    बागपत जिले से सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रिहान नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ वीडियो साझा किया, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. वीडियो में युवक धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया.

    जानकारी के अनुसार रिहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ITS_RIHAN-501 से यह वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वह बांग्लादेश में दीपु दास की हत्या का जिक्र करते हुए उसका वीडियो दिखा रहा है. इस दौरान वह खुलेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा है. युवक वीडियो में कहता है कि नबी की शान में गुस्ताखी करने वालों का यही अंजाम होता है और जिंदा जला दिया जाता है. साथ ही वह लोगों को संभल जाने की चेतावनी देता है.

    इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ वीडियो

    वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को आपत्तिजनक और समाज में नफरत फैलाने वाली बताया जा रहा है. यह वीडियो दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाला माना जा रहा है. वीडियो के वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में नाराजगी देखी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. बागपत पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के वीडियो समाज में नफरत और डर का माहौल पैदा करते हैं, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी बताया कि युवक द्वारा साझा किए गए वीडियो की जांच की जा रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है. मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार

    इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलने वाली नफरत और भड़काऊ कंटेंट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री को साझा न करें और ऐसी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here