More
    Home Home IND vs PAK Live Score: एशिया कप फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान के...

    IND vs PAK Live Score: एशिया कप फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, किसने जीता टॉस?

    0
    23
    IND vs PAK Live Score: एशिया कप फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, किसने जीता टॉस?


    India vs Pakistan Live U-19 Asia Cup Final: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में आज (21 दिसंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में है.मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार 10 बजे होगा और पहली गेंद 10.30 बजे फेंकी जाएगी. मुकाबले में आयुष म्हात्रे भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं फरहान यूसुफ पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं.

    अंडर-19 एशिया कप 50 ओवर्स के फॉर्मेट में आयोजित हुआ है. इस टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान, मलेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था. जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम्स थीं.प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं.

    भारत ने अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. ग्रुप मैच में भारत ने यूएई को 234 रनों से पराजित किया था. फिर उसने पाकिस्तान को 90 और मलिशया को 315 रनों से धो दिया था. सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से मता दी. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने गत चैम्पियन बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था.

    फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल.

    फाइनल में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: उस्मान खान, समीर मिन्हास, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), दानियाल अली खान, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैयाम, अली रजा

    अंडर-19 एशिया कप का ये 12वां संस्करण है. भारत अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम है और उसने अबतक 8 बार (1989, 2003, 2012, 2013–14, 2016, 2018, 2019, 2021) खिताब जीता. वहीं बांग्लादेशी टीम 2023 और 2024 में खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही. जबकि पाकिस्तान (2012) और अफगानिस्तान (2017) ने एक-एक मौके पर खिताबी जीत हासिल की. बता दें कि 2012 के संस्करण में फाइनल टाई पर छूटा, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here