More
    Home Home India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में...

    India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में कल भारत-पाक की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

    0
    14
    India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में कल भारत-पाक की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच


    भारत और पाकिस्तान एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हैं, क्योंकि अंडर-19 एशिया कप का फाइनल रविवार, 21 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत के लिए लक्ष्य बिल्कुल साफ है. रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीतना और अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक बार फिर वर्चस्व साबित करना. मौजूदा फॉर्म को देखें तो आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूरी तरह फेवरेट नज़र आती है.

    जानें किसका दावा मजबूत

    भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एकतरफा दबदबा बनाया है. भारत ने ग्रुप A में सभी मुकाबले जीते हैं. टीम ने महज़ एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान को 90 रनों से करारी शिकस्त दी थी. उनकी लय में कोई कमी नहीं आई है. शुक्रवार को सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बाहर करके फाइनल में जगह बनाई. 

    यह भी पढ़ें: U-19 Asia cup: एश‍िया कप अंडर-19 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे तोड़फोड़, पाक‍िस्तान खौफ में… क्या जारी रहेगी भारत की ‘नो हैंडशेक’ दीवार?

    बल्लेबाज़ी भारत की सबसे बड़ी ताकत

    भारतीय बल्लेबाज़ी इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कहानी रही है. 400 से ज़्यादा रन के दो स्कोर अपने आप में बहुत कुछ बयां करते हैं. टीम के दो हीरो वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू कमाल की लय में दिख रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में एरॉन जॉर्ज की निरंतरता और आख़िरी ओवरों में कनिष्क चौहान की फिनिशिंग क्षमता के साथ भारत की बल्लेबाज़ी ऊपर से नीचे तक बेहद मजबूत दिखती है.

    पाकिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता

    हालांकि पाकिस्तान को नज़रअंदाज़ करना भी बड़ी भूल होगी. उनका पेस अटैक खतरनाक है और समीर मिन्हास शानदार फॉर्म में इस मुकाबले में उतर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान की अस्थिर बल्लेबाज़ी अब भी सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है.

    यह भी पढ़ें: जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर सके… वो अभिज्ञान कुंडू ने कर दिखाया, दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

    कब और कहां देखें IND U19 vs PAK U19 फाइनल?

    IND U19 बनाम PAK U19, अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच रविवार सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 1 SD & HD,  Sony Sports Ten 3 SD & HD (हिंदी), Sony Sports Ten 4 SD (तमिल और तेलुगु) और Sony LIV ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

    भारत अंडर-19 की संभावित प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा , एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल.

    पाकिस्तान अंडर-19 की संभावित प्लेइंग 11: उस्मान खान, समीर मिन्हास, शाहज़ेब खान-I, साद बेग (विकेट कीपर), फरहान यूसुफ (कप्तान), फहम उल हक, मोहम्मद रियाज़ुल्लाह, मोहम्मद तैयब आरिफ, हारून अरशद, अली रजा, अब्दुल सुभान.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here