More
    Home Home ‘हम किसी के आगे झुकेंगे नहीं…’, इधर जनाजे में यूनुस ने किया...

    ‘हम किसी के आगे झुकेंगे नहीं…’, इधर जनाजे में यूनुस ने किया हादी का गुणगान, उधर- सरकार को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम

    0
    19
    ‘हम किसी के आगे झुकेंगे नहीं…’, इधर जनाजे में यूनुस ने किया हादी का गुणगान, उधर- सरकार को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम


    बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम मौजूद था. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी हादी के जनाजे में पहुंचे थे. 

    मोहम्मद यूनुस ने हादी को अंतिम विदाई देते हुए कहा कि आज यहां हजारों लोग जुटे हैं. सिर्फ यहां ही नहीं, बल्कि पूरे देश में और विदेशों में बसे प्रवासी समुदाय के बीच भी लोग हादी के बारे में सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रिय उस्मान हादी, हम यहां आपको अलविदा कहने नहीं आए हैं. आप हमारे दिलों में बसते हैं. जब तक बांग्लादेश का अस्तित्व रहेगा, आप इस राष्ट्र का हिस्सा बने रहेंगे.

    यूनुस ने कहा कि आपने हमें सिखाया कि विनम्रता के साथ लोगों तक कैसे पहुंचा जाए, बिना किसी को ठेस पहुंचाए अपने विचार कैसे रखे जाएं और गरिमा के साथ चुनावी अभियान कैसे चलाया जाए. हम इस सीख को स्वीकार करते हैं और इसे अमल में लाने का संकल्प लेते हैं. हम अपनी राजनीतिक संस्कृति को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं, जहां हादी का उदाहरण हमेशा जीवंत बना रहे. हम किसी के सामने नहीं झुकेंगे, दुनिया के सामने सिर ऊंचा रखेंगे. यह जनता से किया गया आपका वादा था और हम उसे हर हाल में पूरा करेंगे.

    इंकलाब मंच से जुड़े हादी के सहयोगी अब्दुल्ल अल जबेर ने यूनुस सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि सरकार अगले 24 घंटे में सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करे कि हादी की हत्या के जिम्मेदार लोग कौन हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं. 

    बता दें कि शेख हसीना विरोधी आंदोलन के दौरान उस्मान हादी ने अहम भूमिका निभाई थी. 32 साल के हादी, शेख हसीना विरोधी प्लेटफॉर्म इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे. अगले साल होने वाले आम चुनाव में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रचार कर रहे थे. इंकलाब मंच पिछले साल बांग्लादेश में जुलाई विद्रोह के दौरान चर्चा में आया था, जिसके चलते शेख हसीना सत्ता छोड़कर देश से भागना पडा था.

    बड़ी बात ये हैं कि इंकलाब मंच बांग्लादेश का एक कट्टरपंथी संगठन हैं. संगठन का मकसद है बांग्लादेश से शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का खात्मा और एक कट्टरपंथी सरकार बनाना. बता दे हादी ने बांग्लादेश में अपनी पहचान एक कट्टर भारत विरोधी की बनाई. उस्मान हादी अपने भारत विरोधी और विवादित बयानों के लिए भी मशहूर था. चंद दिनों पहले ही हादी ने ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा जारी किया था, जिसमें भारत के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का बताया था. 

    बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही शेख हसीना की पार्टी को दूर कर दिया गया है. वहीं, खालिदा जिया खराब सेहत के चलते वेंटिलेटर पर हैं और यूनिस के हाथ में कुछ नहीं हैं, ऐसे में संभव हैं कि हादी की मौत के बाद सड़कों पर उतरें उपद्रवी बांग्लादेश की कमान अपने हाथों में ले ले.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here