More
    Home Home बॉलीवुड की ‘सर्कस’ में नहीं फंसना चाहता माधुरी का बेटा, एक्ट्रेस बोलीं-...

    बॉलीवुड की ‘सर्कस’ में नहीं फंसना चाहता माधुरी का बेटा, एक्ट्रेस बोलीं- लाइमलाइट से दूर…

    0
    18
    बॉलीवुड की ‘सर्कस’ में नहीं फंसना चाहता माधुरी का बेटा, एक्ट्रेस बोलीं- लाइमलाइट से दूर…


    माधुरी दीक्षित 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक थीं. हालांकि जब उनका एक्टिंग करियर अपने चरम पर था, तब उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली और अमेरिका शिफ्ट हो गईं. हाल ही में एक इंटरव्यू में माधुरी ने अपना फेम छोड़कर डेनवर जाने के फैसले के बारे में खुलकर बात की. साथ ही स्पॉटलाइट से दूर रहने के बारे में भी बताया. उन्होंने अपने बेटों- आरिन और रयान, के बारे में भी चर्चा की और बताया कि वे फिल्म इंडस्ट्री को ‘सर्कस’ कहते हैं.

    विदेश में बसने पर क्या बोलीं माधुरी? 

    एक बातचीत में माधुरी दीक्षित से पूछा गया कि जब भारत की टॉप सुपरस्टार एक छोटे अमेरिकी शहर में बिना सिक्योरिटी के बस गईं, जहां आसपास कोई उन्हें नहीं जानता, तो उनकी जिंदगी कैसी थी. उन्होंने जवाब दिया, ‘हर किसी के अपने जिंदगी के लिए कुछ सपने होते हैं और यह मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा था. मैं हमेशा सोचती थी कि मैं शादी करूंगी, अपना घर होगा, बच्चे होंगे. जब यह सचमुच हुआ, तो मेरे लिए यह सपने जैसा था. इसलिए मैंने दो बार भी नहीं सोचा. मैं उन्हें जीवनसाथी के रूप में चाहती थी, शादी की और अमेरिका में रहने लगी. मैं अपने भाई-बहनों से मिलने वहां गई थी जो लंबे समय से वहां रह रहे हैं.’

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे पता था कि वहां की जिंदगी कैसी होती है. सब कुछ खुद करना पड़ता है वगैरह. मेरे लिए कुछ भी झटका लगने वाला नहीं रहा. बल्कि मुझे अकेले में मिला शांत समय बहुत अच्छा लगा. अपनी चीजें खुद करना, बच्चों का होना, उन्हें पार्क ले जाना बिना पहचाने जाए. बस उनके साथ मस्ती करना, स्कीइंग और दूसरी ऐक्टिविटी के लिए ले जाना.’

    बॉलीवुड को सर्कस मानते हैं दोनों बेटे

    अपने बेटों के करियर इंटरेस्ट पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा रयान (2005) साइंस और STEM में रुचि रखता है, जबकि बड़ा बेटा आरिन (2003) संगीत की ओर झुका हुआ है. माधुरी ने कहा, ‘छोटा वाला USC कॉलेज में है और बड़ा वाला इस साल मई में ग्रेजुएट हुआ था. वह ऐपल में काम कर रहा है. बड़े वाले को कभी-कभी फिल्मों में आने की इच्छा हुई थी, लेकिन मुझे लगता है उसका जुनून म्यूजिक है. तो वह अपना म्यूजिक प्रोड्यूस करता है और सब करता है. स्कूल में भी उसने संगीत को माइनर और सीएस इंजीनियरिंग को मेजर के रूप में लिया. छोटा वाला STEM का लड़का है. वह टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ में है, वह इसमें कमाल का है.’

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जानबूझकर बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा, तो माधुरी ने कहा, ‘मैंने उन्हें सचमुच दूर नहीं रखा. जब वे मेरे साथ आना चाहते थे तो मैं ले गई, और अगर नहीं चाहते थे तो मैंने उसका सम्मान किया. जब हम अमेरिका से लौटे तो वे 6 और 8 साल के थे. मेरे बच्चे अलग हैं, छोटा वाला इस पूरे सर्कस में बिल्कुल इंटरेस्टेड नहीं है, उससे बाहर है. अब तो सर्कस ही है, कहीं भी बाहर निकलो तो. बड़ा वाला ज्यादा बाहर की दुनिया में, और खुला हुआ है, दोनों कभी इंडस्ट्री में नहीं आए.’

    उन्होंने खुलासा किया कि बड़ा बेटा ऐपल में काम कर रहा है, जहां वह नॉइज कैंसिलेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगा हुआ है. प्रोजेक्ट्स की बात करें तों माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे, 19 दिसंबर को रिलीज हुई है. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी है और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here