More
    Home Home IND vs SA 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा के बाद संजू...

    IND vs SA 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन ने भी पकड़ी रफ्तार, टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत

    0
    14
    IND vs SA 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन ने भी पकड़ी रफ्तार, टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत


    India vs South Africa, 5th T20I Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला आज (शुक्रवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले मे टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारत का कोई विकेट नहीं गिरा है. 3 ओवर के बाद स्कोर 27 रन है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं.

     भारतीय टीम इस टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और वो इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से जीत हासिल की थी, जो कटक में खेला गया था. फिर मुल्लांपुर में हुए टी20 मैच को साउथ अफ्रीकी टीम ने 51 रनों से जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए धर्मशाला में हुए मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि लखनऊ टी20 मैच धुंध के कारण रद्द हो गया था. पांचवें टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

    इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए. शुभमन गिल, कुलदीप यादव और हर्षित राणा इस मैच का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह क्रमश: संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई.

    अहमदाबाद टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

    अहमदाबाद टी20 में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल मिलाकर 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई है. इस दौरान भारतीय टीम ने 5 और साउथ अफ्रीका ने 2 सीरीज अपने नाम की.. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. आखिरी बार अक्टूबर 2015 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी.

    भारत vs साउथ अफ्रीका (h2h)
    कुल टी20I मैच: 34
    भारत ने जीते: 20
    साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
    बेनतीजा: 2

    टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर.

    टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपाम्ला और ट्रिस्टन स्टब्स.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here