More
    Home Home Health and Fitness: वजन घटाने वाली गोलियां-इंजेक्शन खतरनाक, बाबा रामदेव ने बताया...

    Health and Fitness: वजन घटाने वाली गोलियां-इंजेक्शन खतरनाक, बाबा रामदेव ने बताया क्या करना ठीक

    0
    17
    Health and Fitness: वजन घटाने वाली गोलियां-इंजेक्शन खतरनाक, बाबा रामदेव ने बताया क्या करना ठीक


    Health and Fitness: पिछले कुछ समय से हर तरफ वजन घटाने वाली दवाओं और इंजेक्शन की चर्चा खूब हो रही है. वजन घटाने वाली गोलियां और इंजेक्शन में सबसे ज्यादा पॉपुलर Wegovy, Ozempic और Mounjaro हैं.इन्हें बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि ये भूख को कम करके और पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा करने का काम करती हैं जिससे वजन कम होता है. हालांकि कई हेल्थ एक्सपर्ट इन दवाओं को हानिकारक भी बताते हैं.

    वेट लॉस दवाओं पर क्या बोले बाबा रामदेव

    हाल ही में एजेंडा आजतक 2025 में शामिल हुए बाबा रामदेव ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. जब उनसे पूछा गया कि बाजार में ऐसी कई दवाएं आ रही हैं और पतंजलि ने भी वजन घटाने वाली गोलियां निकाली हैं, इस पर बाबा रामदेव कहते हैं, ‘ दवाएं खतरनाक हैं. हमारी पिल कोई सिंथेटिक नहीं है. हम नेचुरल चीजें की ही गोलियां बनाते हैं जिससे एक्स्ट्रा वेट कम होता है.

    वजन घटाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए

    योग गुरु बाबा रामदेव आगे बताते हैं, ‘मैं तो कहता हूं कि आप ऐसी ही वजन कम करो ना. लौकी का जूस पियो. सुबह गुनगुना पियो, रोज दौड़ लगाओ. इससे ही वजन कम हो जाएगा. मेरा कहना है कि आदमी के तन और मन पर दाग नहीं होना चाहिए.’

    उन्होंने कहा कि मैं सुबह तीन बजे उठकर योग करता हूं. आप भी योग कीजिए. इससे आप स्वस्थ रहेंगे. 

    पेट को आराम देना जरूरी है

    उन्होंने हेल्दी रहने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अब पॉपुलर है. मैं तो इतने सालों से कह रहा हूं कि उपवास जरूरी है. पेट, दिल और दिमाग तीनों को फुर्सत दो. डिजिटल फास्टिंग 8 से 10 घंटे की होनी चाहिए जिसमें आप सभी प्रकार के डिजिटल माध्यम से दूर रहें. यह दिमाग की फास्टिंग होगी और इंटरमिटेंट फास्टिंग हेल्थ के लिए है. दिन में एक बार खाएं. वाणी का भी उपवास करें जिसके लिए मौनव्रत रखें.’

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here