More
    Home Home बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई स्थित घर पर इनकम...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड

    0
    17
    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड


    मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. यह कार्रवाई उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट (Bastian) से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से ही शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.

    इसी मामले में मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी रेड की गई है, जहां रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हो सकती हैं. 

    सूत्रों के मुताबिक, Bastian Hospitality कंपनी, जो मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और गोवा में Bastian नाम से क्लब और रेस्टोरेंट चलाती है, इस जांच के दायरे में है. अब तक मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में सर्च की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा प्रमोटर्स के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है. आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन, निवेश और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है. फिलहाल शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

    बुधवार को रेस्टोरेंट के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

    बता दें कि बुधवार को ही बेंगलुरु पुलिस ने बैस्टियन समेत दो रेस्टोरेंट्स के खिलाफ तय समय से अधिक संचालन करने के आरोप में केस दर्ज किया था. Bastian Garden City रेस्टोरेंट में शिल्पा शेट्टी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है. इसके बाद चर्च स्ट्रीट इलाके में स्थित Bastian Garden City पर दर्ज मामले पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. 

    शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने लिखा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और प्रेरित हैं. शिल्पा ने कहा कि जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रूप देने की कोशिश की जा रही है.

    रंजीत कुंद्रा ने की थी रेस्टोरेंट की शुरुआत

    गौरतलब है कि Bastian Garden City रेस्टोरेंट को Bastian Hospitality संचालित करती है, जिसकी स्थापना कारोबारी रंजीत बिंद्रा ने की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में इस वेंचर में निवेश किया था. इसी बीच, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी चर्च स्ट्रीट स्थित Bastian पब पर छापा मारा. हालांकि इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई. अब जानकारी मिली है कि शिल्पा के मुंबई स्थित घर पर भी रेड हुई है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here