More
    Home Home झारखंड की टीम ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर पहली बार जीती...

    झारखंड की टीम ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर पहली बार जीती SMAT, कप्तान ईशान किशन रहे जीत के हीरो

    0
    15
    झारखंड की टीम ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर पहली बार जीती SMAT, कप्तान ईशान किशन रहे जीत के हीरो


    Jharkhand vs Haryana Final, Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल गुरुवार (18 दिसंबर) को खेला गया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित किया. मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को जीत के लिए 263 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन हरियाणवी टीम 18.3 ओवरों में 193 रनों पर सिमट गई.

    झारखंड ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है. वहीं हरियाणा की टीम भी पहला फाइनल खेल रही थी, लेकिन चैम्पियन बनने का उसका सपना टूट गया. झारखंड की खिताबी जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली के इस सीजन में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए. ईशान ने फाइनल में भी शतक रहा.

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ये 18वां संस्करण रहा. तमिलनाडु की टीम सबसे ज्यादा तीन बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में सफल रही है. इस टीम ने 2006-07 में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले संस्करण का खिताब भी जीता था. कर्नाटक, गुजरात, वडोदरा और मुंबई ने दो-दो बार खिताब जीता है. वहीं उत्तर प्रदेश, ईस्ट जोन, महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, पंजाब और झारखंड की टीम्स ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती.

    चेज में शुरू से ही हरियाणवी बैटर्स को तेजी से स्कोर करने थे. इसी प्रेशर में हरियाणा ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए. उसके बाद हरियाणा की टीम चेज में कभी ट्रैक पर नहीं दिखी. यशवर्धन दलाल (53 रन), सामंत जाखर (38 रन) और निशांत सिंधु (31 रन) ही क्रीज पर टिक पाए. झारखंड की तरफ से तेज गेंदबाजों सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने तीन-तीन विकेट झटके. विकास सिंह और अनुकूल रॉय ने भी दो-दो सफलताएं अर्जित कीं.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here