More
    Home Home नूंह में डांस कार्यक्रम में हंगामा, महिला डांसर से बदसलूकी, युवक को...

    नूंह में डांस कार्यक्रम में हंगामा, महिला डांसर से बदसलूकी, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

    0
    18
    नूंह में डांस कार्यक्रम में हंगामा, महिला डांसर से बदसलूकी, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल


    हरियाणा के नूंह जिले में शादी से पहले आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर विवाद सामने आया है. पल्ला गांव में सोमवार देर रात हुए कार्यक्रम में महिला डांसर से अभद्रता के आरोप के बाद एक युवक की दबंग युवकों ने लाठियों से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है.

    जानकारी के अनुसार पल्ला गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मेवात की प्रसिद्ध महिला डांसर के साथ साथ बॉलीवुड सिंगर सलमान अली भी परफॉर्म करने पहुंचे थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान कथित तौर पर एक युवक ने स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर के साथ अभद्रता करने की कोशिश की.

    महिला डांसर के साथ अभद्रता

    मौके पर मौजूद कुछ दबंग युवकों ने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया. आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही युवक की लाठियों से जमकर पिटाई की गई. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. वहीं महिला डांसर की सुरक्षा को देखते हुए उसके साथी उसे स्टेज से हटाकर दीवार फांदते हुए गाड़ी तक ले गए और वहां से सुरक्षित निकाल लिया.

    कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात थी, इसके बावजूद यह घटना हो गई. इससे पहले 16 नवंबर को Taoru उपमंडल के पचगांव गांव में भी शादी पूर्व डांस कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था, हालांकि उस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था.

    भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

    बताया जा रहा है कि पल्ला गांव के इस कार्यक्रम को कुछ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पहले ही सामाजिक बुराई बताते हुए रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया. रात भर चले कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ जुटी रही.

    इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक बुराई बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं. एक महीने के भीतर मेवात क्षेत्र में महिला डांसरों से जुड़ी यह दूसरी घटना है, जिससे विवाद और गहरा गया है.

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. न तो शिकायत दर्ज होने की पुष्टि हुई है और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. आरोपी युवक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है.

    —- समाप्त —-

    रिपोर्टर- कासिम खान



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here