More
    Home Home ‘नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती’, मनरेगा को ‘जी राम...

    ‘नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती’, मनरेगा को ‘जी राम जी’ करने पर सदन में बोलीं प्रियंका

    0
    18
    ‘नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती’, मनरेगा को ‘जी राम जी’ करने पर सदन में बोलीं प्रियंका


    मनरेगा को खत्म करने के लिए लाए गए बिल पर संसद में चर्चा चल रही है. इस दौरान कांग्रेस ने नए बिल का बड़ा विरोध किया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB – G RAM G)’ बिल, 2025 का विरोध किया है. यह विधेयक मौजूदा मनरेगा (MGNREGA) कानून की जगह लेने वाला है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिल का विरोध करते हुए कहा, “इस बिल से जो रोजगार का कानूनी अधिकार है, वह कमजोर हो रहा है.”

    “हर योजना का नाम बदलने की जो सनक है, ये समझ में नहीं आती है. जब-जब ये किया जाता है, तो सरकार को पैसे खर्च करने पड़ते हैं. यह विधेयक वापस लिया जाना चाहिए और सरकार को नया विधायक पेश करना चाहिए. इस बिल को स्थायी समिति पास भेजा जाना चाहिए.”

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने योजनाओं का नाम बदलने के प्रति सरकार के ‘जुनून’ की आलोचना करते हुए कहा कि VB-G RAM G बिल सत्ता को केंद्रीकृत करता है और MGNREGA के तहत पहले से गारंटी वाले अधिकारों को कमजोर करता है. उन्होंने ऐसे गैर-जरूरी बदलावों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया, जिनमें भारी खर्च होता है और स्थानीय शासन कमजोर होता है

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here