More
    Home Home चित्तदुर्गा में रेणुका स्वामी की कब्र क्षतिग्रस्त, टूटा मिला बोर्ड, एक्टर दर्शन...

    चित्तदुर्गा में रेणुका स्वामी की कब्र क्षतिग्रस्त, टूटा मिला बोर्ड, एक्टर दर्शन मामले में नया मोड़

    0
    16
    चित्तदुर्गा में रेणुका स्वामी की कब्र क्षतिग्रस्त, टूटा मिला बोर्ड, एक्टर दर्शन मामले में नया मोड़


    कन्नड़ एक्टर दर्शन से जुड़े हाईप्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर केस में एक नया मोड़ सामने आया है. चित्तदुर्गा में रेणुका स्वामी की कब्र क्षतिग्रस्त पाई गई है. कब्र पर लगा नेमबोर्ड टूटा हुआ मिला है, जिसके बाद तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है.

    कब्र के पास चल रहा निर्माण कार्य

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पास में चल रहे लेआउट निर्माण के दौरान कब्र को नुकसान पहुंचा या किसी ने जानबूझकर इसे निशाना बनाया. रेणुका स्वामी के परिवार का कहना है कि उन्हें कब्र के क्षतिग्रस्त होने की कोई जानकारी नहीं थी. यह घटना चित्तदुर्गा टाउन पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हुई है. 

    CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि कब्र को किसने नुकसान पहुंचाया. मौके के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. इंस्पेक्टर ने भी घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं. फिलहाल मामला जांच के अधीन है और अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here