More
    Home Home हैदराबाद में US कांसुलेट वाली सड़क का नाम होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’,...

    हैदराबाद में US कांसुलेट वाली सड़क का नाम होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, ग्लोबल पहचान बढ़ाने की पहल

    0
    22
    हैदराबाद में US कांसुलेट वाली सड़क का नाम होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, ग्लोबल पहचान बढ़ाने की पहल


    तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में कई सड़कों को ग्लोबल लीडर्स और बड़ी टेक कंपनियों के नाम पर समर्पित करने का फैसला लिया है. सरकार ने बताया कि 100 मीटर लंबी नई ग्रीनफील्ड रोड, जो नेहरू आउटर रिंग रोड को रैडियल रिंग रोड से जोड़ेगी, उसका नाम रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा. इस रोड के इंटरचेंज का नाम पहले ही टाटा इंटरचेंज रखा जा चुका है.

    एक और दिलचस्प घोषणा में अमेरिकी दूतावास के पास वाली हाई प्रोफाइल सड़क को डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू नाम देने की तैयारी है. यह दुनिया में पहली बार होगा जब किसी रोड का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा. 

    इस प्रस्ताव के बारे में राज्य सरकार विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को औपचारिक रूप से जानकारी देगी.

    सरकार ने यह भी तय किया है कि गूगल के नए बड़े कैंपस के पास वाली सड़क का नाम गूगल स्ट्रीट रखा जाए. माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो जैसी कंपनियों पर भी कुछ रोड और जंक्शन समर्पित करने के नाम पर चर्चा चल रही है. 

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि हैदराबाद को इनोवेशन हब के रूप में पेश करने के लिए शहर की सड़कों को ग्लोबल कंपनियों के साथ जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम है.

    यह भी पढ़ें: बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के बाद अब हैदराबाद में स्मारक, मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान

    सरकार का मानना है कि इस तरह के नामकरण से हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा और टेक सेक्टर को नई पहचान मिलेगी.

    ये सभी फैसले तेलंगाना को इनोवेशन आधारित भारत की पहचान बनाने की दिशा में बड़े कदम के रूप में देखे जा रहे हैं. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here