More
    Home Home स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर दर्द में सिंगर पलाश मुच्छल, बोले-...

    स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर दर्द में सिंगर पलाश मुच्छल, बोले- बहुत मुश्किल…

    0
    20
    स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर दर्द में सिंगर पलाश मुच्छल, बोले- बहुत मुश्किल…


    भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर बीते कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था. मगर अब स्मृति और पलाश दोनों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया है. स्मृति और पलाश ने पोस्ट शेयर करके ये कंफर्म किया है अब उनकी शादी नहीं होगी. दोनों लाइफ में मूव ऑन करना चाहते हैं. स्मृति और पलाश की शादी टूटने की खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है. 

    टूट गई स्मृति मंधाना और पलाश की शादी

    सिंगर पलाश और स्मृति लंबे वक्त से अपनी शादी पर चुप्पी साधे हुए थे. मगर अब पलाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ये साफ कर दिया है कि स्मृति संग उनकी शादी नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि बीता कुछ वक्त उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है. इसलिए अब वो लाइफ में पुराने रिश्तों से मूव ऑन करना चाहते हैं. पलाश ने उनपर आरोप लगाने वाले लोगों पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है. 

    पलाश ने स्मृति संग शादी पर क्या कहा?

    पलाश ने पोस्ट में लिखा- मैंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है. मैं अपने निजी रिश्तों से पीछे हट रहा हूं. मेरे लिए यह देखना काफी मुश्किल रहा है कि लोग मेरी पवित्र चीजों के बारे में बिना किसी आधार के इतनी आसानी से अपनी राय दे रहे है.  यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल वक्त है और मैं अपनी मान्यताओं पर डटे रहते हुए इसे ग्रेसफुली हैंडल करूंगा. 

     

    पलाश ने तोड़ी चुप्पी

    पलाश ने आगे लिखा- मैं सच्चे मन से ये उम्मीद करता हूं कि हम, एक समाज के रूप में किसी भी व्यक्ति के बारे में बिना पुष्टि किए सिर्फ अफवाहों के आधार पर, जिसका सोर्स भी नहीं है उसपर अपनी राय देने से पहले रुकना सीखेंगे. हमारे शब्द कई बार ऐसे घाव दे सकते हैं, जो हम कभी सोच भी नहीं सकते. 

    पलाश ने हेटर्स को दी धमकी
    पलाश ने आगे ये भी कहा कि जो लोग उनको लेकर गलत बातें फैला रहे हैं, वो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. सिंगर ने कहा- जिस समय हम इन बातों पर विचार कर रहे हैं उसी समय दुनिया में कई लोग गंभीर परिणामों को भुगत रहे हैं. झूठी और अपमानजनक बातें फैलाने वालों के खिलाफ मेरी टीम सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. इस कठिन समय में जिन लोगों ने आगे आकर मेरा साथ दिया है, उन सभी का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. 
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here