More
    Home Home सलमान के 1BHK में जाने को तैयार तान्या मित्तल, दबंग ख़ान बोले-...

    सलमान के 1BHK में जाने को तैयार तान्या मित्तल, दबंग ख़ान बोले- तुम फिट नहीं होगी

    0
    20
    सलमान के 1BHK में जाने को तैयार तान्या मित्तल, दबंग ख़ान बोले- तुम फिट नहीं होगी


    ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले इस समय चल रहा है. इस वक्त बिग बॉस के घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल है. फिनाले के मौके शो के होस्ट सलमान खान ने धमाकेदार परफॉर्म की. वहीं उन्होंने तान्या मित्तल के साथ कुछ मजाकिया बात की.  

    तान्या मित्तल पर बोले सलमान खान
    ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने पहले तान्या मित्तल की जमकर तारीफ की. एक्टर ने तान्या मित्तल से कहा, ‘ आपने इस घर में चाहे जो भी किया हो, आपकी हर बात वायरल हुई है. आप बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वायरल होने वाली कंटेस्टेंट हो.’

    इसके बाद सलमान ने पूछा, ‘आपने नहीं सुना कि आपका घर तोड़ दिया है? इस पर तान्या ने कहा, ‘अभी आपके घर आऊंगी यहां से निकलकर. इन सभी (कंटेस्टेंट्स) के घर छोटे हैं, मेरा सामान वहां कैसे आएगा, इसलिए मुझे आपके घर ही आना पड़ेगा.’ तान्या की इस बात पर सलमान ने जवाब दिया, ‘मैडम, मैं 1BHK में रहता हू्ं.’ इसलिए आप मेरे घर में फिट नहीं होगी.’ 

    इस पर तान्या ने कहा, ‘सर आज मैं आपको कहानी सुनाऊंगी.’ एक्टर ने जवाब दिया, ‘कहानी नहीं सुननी, पकाओगी आकर.’ 

    तान्या मित्तल पर बोले
    सलमान ने आगे बिग बॉस 19 के बाकी एक्स कंटेस्टेंट्स से पूछा कि क्या तान्या के बारे में आपने देखा कि उसकी बातें सच थी या नहीं? इस अशनूर ने कहा, ‘नहीं, इतना इंट्रेस्ट ही नहीं रहा.’ वहीं सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं ग्वालियर मैप देख रहा था, उसमें तान्या मित्तल का घर दिख रहा था.’ 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here