More
    Home Home BB19 Grand Finale: कब, कहां देखें ‘बिग बॉस 19’ ग्रैंड फिनाले, विनर...

    BB19 Grand Finale: कब, कहां देखें ‘बिग बॉस 19’ ग्रैंड फिनाले, विनर के हाथ आएगी इतनी मोटी रकम

    0
    19
    BB19 Grand Finale: कब, कहां देखें ‘बिग बॉस 19’ ग्रैंड फिनाले, विनर के हाथ आएगी इतनी मोटी रकम


    रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले है. फैन्स की धड़कनें तेज हैं. हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए लगातार वोटिंग कर रहा है. कुछ घंटे और, हम सभी के सामने शो का विजेता होगा. करीब 106 दिन, दर्शकों ने इस को देखा है. इसमें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स जो फिनाले तक आए हैं, वो हैं गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट.

    गौरव और फरहाना भट्ट के जीतने के लगाए जा रहे कयास
    फैन्स को तान्या मित्तल के झूठ और लैविश लाइफ जहां एख ओर पसंद आई, वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट का मुंहफट होना सुहाया. गौरव खन्ना ने जितनी चुप्पी के साथ इस शो को खेला, कहीं न कहीं ये बात उनको फिनाले तक लेकर आई. अमाल मलिक ने हर किसी के बारे में अपना ओपीनियन रखा. प्रणित मोरे ने हर किसी को अपने जोक्स से गुदगुदाया. 

    देखा जाए तो हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी छाप दर्शकों के दिल और दिमाग पर छोड़ी. टीआरपी चार्ट्स में भी इसने टॉप 5 में तो जगह बनाए ही रखी. सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है कि गौरव खन्ना या फिर फरहाना भट्ट में से कोई ये शो जीत सकता है. लेकिन इस बात की पुष्टि तो शो के अंत में सलमान खान ही करेंगे. हो सकता है कि अमाल मलिक, प्रणित मोरे या फिर कहीं तान्या मित्तल ही इस शो को न जीत जाएं. 

    बिग बॉस 19′ की फिनाले डेट और टाइम
    7 दिसंबर को ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फइनाले होने जा रहा है. फैन्स इस शो को जियो डॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं. इसके अलावा शो कलर्स चैनल पर रात साढ़े 10 बजे से शुरू होगा. 

    क्या है शो की प्राइस मनी?
    शो के मेकर्स ने वैसे तो अबतक नहीं बताया है कि इस बार शो की प्राइस मनी क्या होगी जो विजेता को मिलेगी. लेकिन अगर पिछले सीजन्स पर गौर फरमाएं तो विनर अपने साथ 50 से 55 लाख रुपये की प्राइस मनी लेकर जा सकता है. 

    पर वही बात, शो के अंत में ही सलमान खान ये रिवील करेंगे कि आखिर विनर को कितने लाख रुपये मिलने वाले हैं. दर्शक अपने दिलों की धड़कनें थामकर बैठे, क्योंकि बस चंद घंटे और, हमारे सामने शो का विनर होगा. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here