More
    Home Home डिवाइडर से टकराकर 2 कारों के ऊपर उछल गई मर्सिडीज, VIDEO देख...

    डिवाइडर से टकराकर 2 कारों के ऊपर उछल गई मर्सिडीज, VIDEO देख सिहर जाएंगे

    0
    20
    डिवाइडर से टकराकर 2 कारों के ऊपर उछल गई मर्सिडीज, VIDEO देख सिहर जाएंगे


    रोमानिया से एक बेहद चौंकाने वाला और ड्रामेटिक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई फीट हवा में उछल गई और दो कारों का पार करते हुए दूसरी साइड जा गिरी. हालांकि, इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं. इस घटना का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    बताया जा रहा है कि ये डरावना सड़क हादसा कार चालक को अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुआ. पुलिस के मुताबिक, 55 साल के ड्राइवर को अचानक मेडिकल इमरजेंसी हुई, जिसके कारण उसका गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. इससे तेज रफ्तार मर्सिडीज पहले डिवाइडर से टकराई, फिर हवा में कई मीटर ऊपर उछल गई और सामने आ रही दो कारों के ऊपर से उड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी.

    ड्राइवर का आई हल्की चोटें

    पुलिस ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से इस भयानक हादसे में ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज लेने से इनकार कर दिया और खुद ही घर चला गया. हादसे में शामिल दूसरी गाड़ियों के चालकों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई.

    यहां देखें VIDEO

    सीसीटीवी में कैद ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी भयानक दुर्घटना में भी कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ. लोग इसे चमत्कार ही बता रहे हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here