Putin India Visit: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Posted by :- Yogesh
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट और शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर, प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और IP मार्ग के आसपास रूट डायवर्जन रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.


