More
    Home Home हिंदू रीति रिवाजों से सारा खान ने रचाई सुनील लहरी के बेटे...

    हिंदू रीति रिवाजों से सारा खान ने रचाई सुनील लहरी के बेटे से शादी, दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    0
    19
    हिंदू रीति रिवाजों से सारा खान ने रचाई सुनील लहरी के बेटे से शादी, दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस


    ‘विदाई’ सीरियल फेम सारा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. वो दूसरी बार शादी कर रही हैं. एक्ट्रेस ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से रिश्ता जोड़ने वाली हैं. 5 दिसंबर के दिन, कपल की शादी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आईं. 

    सुनील लहरी की बहू बनीं सारा खान

    कृष पाठक और सारा खान ने अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरेज की थी. उस वक्त दोनों ने बताया था कि वो जल्द हिंदू रीति रिवाजों से भी शादी करेंगे. आज फाइनली दोनों की शादी हुई जिसमें सारा खान और कृष पाठक बेहद खुश दिखाई दिए. कपल अपनी शादी की फोटोज में काफी प्यारे लगे.

     

     

    Shared post on

    सारा के फैन पेज ने एक्ट्रेस की वरमाला और फेरों के समय की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उनका शानदार लुक दिखा. दुल्हन के जोड़े में वो काफी खूबसूरत दिखीं. लाल लहंगे और उसके साथ पहनी ज्वेलरी में सारा का लुक देखने लायक रहा. इसके अलावा कृष भी दूल्हे राजा के रूप में काफी डैशिंग लगे. कपल के लिए ये पल बेहद था. 

    शादी के बाद रिसेप्शन सेरेमनी में बिखरा सारा-कृष का जलवा

    शादी के फंक्शन के बाद सारा और कृष ने एक छोटी रिसेप्शन पार्टी भी रखी. वहां दोनों ने पैप्स से मुलाकात भी की और उन्हें कुछ कपल पोज भी दिए. सेरेमनी में सारा ने लाल कलर का लहंगा, मांग टीका भी पहना हुआ था, जिसमें वो अप्सरा लगीं. एक्ट्रेस ने अपनी महंदी का लुक भी पैप्स को दिखाया और उन्हें उनकी शादी में आने के लिए धन्यवाद कहा. 

    बता दें कि सारा खान और कृष पाठक ने डेटिंग के करीब एक साल बाद शादी करने का फैसला लिया. एक्ट्रेस ने इससे पहले एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी, जो ‘बिग बॉस’ सीजन 4 यानी साल 2010 में हुई थी. लेकिन दो महीनों बाद ही उनका तलाक हुआ. अब, सारा कृष पाठक के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं, जिसके लिए उनके फैंस बेहद खुश हैं. 

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here