More
    Home Home Australia vs England 2nd Test Day 1 Live: पिंक बॉल टेस्ट में...

    Australia vs England 2nd Test Day 1 Live: पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी

    0
    19
    Australia vs England 2nd Test Day 1 Live: पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी


    Australia vs England Live Score; Ashes 2nd Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा मुकाबला आज (4 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के द गाबा में है. मुकाबला डे-नाइट है और पिंक बॉल से खेला जा रहा है. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने जा रही है.

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पर्थ में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को 8 विकेट से जीता था. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब एक बार फिर उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी. दूसरी ओर मेहमान टीम कमबैक करना चाहेगी. गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

    इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए.  उस्मान ख्वाज और नाथ लायन इस मैच में नहीं उतरे. उनकी जगह क्रमश: जोश इंगलिस और माइकल नेसर को मौका मिला. दूसरी ओर इंग्लिश टीम ने मार्क वुड के स्थान पर विल जैक्स को उतारा.

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट.

    इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर.

    एशेज में किसका पलड़ा रहा है भारी?
    ऑस्ट्रेलिया 2017-18 से लगातार एशेज सीरीज अपने पास रखे हुए है. इंग्लिश टीम ने आखिरी बार 2015 में एशेज जीती थी. जब इंग्लैंड पिछली बार ऑस्ट्रेलिया गया था, तो उसे 0-4 से बुरी तरह हार मिली थी. इंग्लिश टीम ने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर कोई एशेज सीरीज नहीं जीती है. दोनों टीमों की पिछली सीरीज 2023 में इंग्लैंड में हुई, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी.

    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह 74वीं एशेज सीरीज है. इससे पहले 73 सीरीज में से ऑस्ट्रेलिया ने 34 जीती. जबकि इंग्लैंड के खाते में 32 सीरीज जीत गई. सात सीरीज ड्रॉ पर भी समाप्त हुई. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 36 सीरीज में से मेजबान टीम ने 20, वहीं इंग्लैंड ने 14 सीरीज अपने नाम की. पिछली 5 सीरीज की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने 2 और इंग्लैंड ने एक सीरीज में जीत हासिल की. 2 सीरीज बराबरी पर छूटी. डॉन ब्रैडमैन ने एशेज में सबसे ज्यादा 5028 रन बनाए हैं. शेन वॉर्न 195 विकेट लेकर एशेज के सबसे सफल गेंदबाज हैं.

    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 362 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान कंगारू टीम ने 153 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लिश टीम ने 112 मुकाबलों में जीत हासिल की. 97 टेस्ट मैच ड्रॉ पर भी छूटे. यानी आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है. 

    ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (हेड टू हेड)
    कुल टेस्ट मैच: 362
    ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 152
    इंग्लैंड ने जीते: 112
    ड्रॉ: 97

    एशेज सीरीज का शेड्यूल (2025–26)
    पहला टेस्ट: 21–25 नवंबर, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
    दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, गाबा, ब्रिस्बेन (D/N),
    तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड ओवल, सुबह 5 बजे
    चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, सुबह 5 बजे
    पांचवां: 4-8 जनवरी, सिडनी, सुबह 5 बजे
    (मुकाबले की टाइमिंग भारतीय समयानुसार)

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here