More
    Home Home अपने ‘सिलोविकी’ सर्किल के साथ भारत आ रहे पुतिन, जानें कौन हैं...

    अपने ‘सिलोविकी’ सर्किल के साथ भारत आ रहे पुतिन, जानें कौन हैं रूसी राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद चेहरे?

    0
    27
    अपने ‘सिलोविकी’ सर्किल के साथ भारत आ रहे पुतिन, जानें कौन हैं रूसी राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद चेहरे?


    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दुनिया की नजर दो बातों पर टिकी है. पहला, उनके साथ आ रही रूसी मंत्री-परिषद, और दूसरा, पुतिन के उस बेहद चयनित और गोपनीय सर्किल पर, जिसे दुनिया “सिलोविकी” के नाम से जानती है. भारत के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण है, लेकिन उतना ही दिलचस्प यह समझना भी है कि पुतिन किस तरह निर्णय लेते हैं और किन लोगों की सलाह पर रूस की नीतियां तय होती हैं.

    पुतिन आज भारत पहुंचेंगे और उनके साथ सात प्रमुख मंत्री – रक्षा, वित्त, कृषि, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, आंतरिक मामले और परिवहन मंत्री मौजूद रहेंगे. केंद्रीय बैंक की चेयरपर्सन एलबिरा नबीउलिना भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी. यह सूची बताती है कि रूस इस दौरे को सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रणनीति के व्यापक आयामों में देख रहा है.

    यह भी पढ़ें: World Exclusive: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू, आज रात 9 बजे आजतक पर

    लेकिन असली कहानी पुतिन के ‘सिलोविकी’ सर्किल से शुरू होती है. सिलोविकी वे वरिष्ठ लोग हैं जिन्होंने कभी KGB जैसी सुरक्षा एजेंसियों में सेवा की और आज भी पुतिन के सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं.

    1. सबसे पहला नाम है – निकोलाई पेत्रुशेव का, जिन्हें पुतिन का सबसे करीबी और प्रभावशाली सहयोगी माना जाता है. सुरक्षा परिषद के प्रमुख पेत्रुशेव पुतिन को पिछले 55 वर्षों से जानते हैं. दोनों ने KGB में साथ काम किया है, और रूस की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ पेत्रुशेव को ही माना जाता है.

    2. दूसरे नंबर पर हैं सर्गेई नारिश्किन. वे रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख हैं और 1990 से पुतिन के साथ जुड़े हैं. KGB बैकग्राउंड, कुशल वक्तृत्व और कूटनीतिक प्रभाव के कारण उन्हें पुतिन के संभावित उत्तराधिकारियों में भी गिना जाता है.

    3. तीसरा प्रमुख चेहरा हैं अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव. FSB के निदेशक बोर्तनिकोव देश के भीतर सुरक्षा नियंत्रण और राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं. वे भी 1970 के दशक से पुतिन को जानते हैं.

    यह भी पढ़ें: World Exclusive: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू, आज रात 9 बजे आजतक पर

    4. चौथा नाम है सर्गेई शोइगु का जो रूस के रक्षा मंत्री हैं. रूस की सैन्य रणनीति, GRU खुफिया और युद्ध संबंधी सभी महत्वपूर्ण फैसलों में पुतिन सबसे पहले शोइगु से सलाह लेते हैं.

    5. पांचवे और सबसे चर्चित नाम हैं सर्गेई लावरोव का, डो 21 साल से विदेश मंत्री, वे रूस की कूटनीति का वैश्विक चेहरा हैं और पुतिन की नीतियों के सबसे मजबूत स्तंभ हैं.

    पुतिन की कार्यशैली की सबसे खास बात यह है कि उनके सभी करीबी एक बात में समान हैं, पुतिन का अटूट भरोसा. यही भरोसा रूस की नीतियों और वैश्विक फैसलों की असल धुरी है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here