More
    Home Home इंस्टा से दोस्ती और हनीट्रैप, लड़की ने घर बुलाकर मंगाई बीयर, फिर...

    इंस्टा से दोस्ती और हनीट्रैप, लड़की ने घर बुलाकर मंगाई बीयर, फिर बोली-1 लाख निकाल वरना…

    0
    97
    इंस्टा से दोस्ती और हनीट्रैप, लड़की ने घर बुलाकर मंगाई बीयर, फिर बोली-1 लाख निकाल वरना…


    मध्य प्रदेश के जबलपुर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है. घटना चौकी अंतर्गत शताब्दीपुरम कॉलोनी की है. यहां बेलखेड़ा निवासी एक युवक की इंस्टाग्राम के जरिए रागिनी शर्मा नामक युवती से दोस्ती हुई थी. दो दिन पहले रागिनी ने युवक को मिलने के लिए शताब्दीपुरम स्थित EWS क्वार्टर में बुलाया. युवक अपने भाई के साथ वहां पहुंचा तो युवती उसे एक कमरे में ले गई. इसके बाद युवती ने बीयर और खाने के लिए चाइनीज खाना मंगवाया. युवक का भाई बीयर और अन्य चीजें लेने के लिए चला गया.

     इसके बाद युवती ने युवक से थोड़ी देर बातें की फिर अचानक उसके ऊपर छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोप लगाने लगी और अपने दो दोस्तों साहिल बर्मन एवं विवेक तिवारी को बुला लिया. मौके पर पहुंचे दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी. रागिनी शर्मा और उसके दोस्तों ने FIR ना करवाने की एवज में युवक से एक लाख रुपयों की डिमांड कर दी. 

    जब लड़के ने पैसे देने से मना कर दिया तो रागिनी ने तत्काल फोन करके यादव कॉलोनी पुलिस चौकी से सचिन और सिद्धार्थ नाम के दो आरक्षकों को मौके पर बुला लिया. सूचना मिलते ही दोनों आरक्षक भी 5 मिनट में मौके पर पहुंच गए. उन्होंने युवक को मामला सेटल करने की सलाह दी और कहा कि यदि य मामला यहीं रफा दफा नहीं किया तो वह जेल जा सकता है. युवक ने डर के चलते अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. 

     इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेलिंग की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के इसकी जानकारी दे दी. यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही युवती और उसके दोस्तों का प्लान फेल हो गया. पुलिस ने इस मामले में जब जांच की तो युवती द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और अन्य आरोप पर संदेह हुआ. इसके बाद पीड़ित युवक की शिकायत दर्ज करते हुए रागिनी शर्मा और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

    इसके साथ ही मौके पर पहुंचने वाले दोनों आरक्षकों को एसपी संपत उपाध्याय ने लाइन अटैच कर दिया है, क्योंकि उन्होंने ना तो इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और ना ही बाद में किसी महिला कांस्टेबल को बुलवाया. बहरहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने और भी लोगों के साथ इसी तरह से हनी ट्रैप की वारदातें की होंगी. इसके संबंध में जानकारी जुटाने के लिए तीनों आरोपियों के मोबाइल जप्त किए गए हैं और उनके कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here