More
    Home Home UP: 97.4 परसेंट नंबर लाने वाले छात्र ने प्री-बोर्ड से पहले की...

    UP: 97.4 परसेंट नंबर लाने वाले छात्र ने प्री-बोर्ड से पहले की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला टॉपर का शव

    0
    17
    UP: 97.4 परसेंट नंबर लाने वाले छात्र ने प्री-बोर्ड से पहले की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला टॉपर का शव


    कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाईस्कूल के टॉपर रहे 17 वर्षीय छात्र रौनक पाठक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. रौनक सोमवार सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा और फोन भी उठाना बंद कर दिया, तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. उसकी बहन मिनी ने कई बार फोन किया, लेकिन रौनक ने कॉल रिसीव नहीं की.

    बहुत समय बीत जाने के बाद उसके पिता आलोक पाठक बेटे की तलाश में निकल पड़े. जैसे ही वे रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, उन्हें पहले रौनक की बाइक दिखाई दी. कुछ दूरी पर पटरियों के किनारे उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा मिला. इकलौते बेटे को इस हालत में देखकर आलोक पाठक रो पड़े.

    17 साल के छात्र ने की खुदकुशी

    रौनक साकेत नगर का रहने वाला था और बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था. साल 2023 में उसने हाईस्कूल परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और जिला स्तर पर टॉप किया था. उसकी पढ़ाई में उत्कृष्टता के कारण कोचिंग संस्थान ने पूरी फीस माफ कर दी थी.

    परिजनों के मुताबिक वह सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकला था. जब दोस्तों से भी उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने उसकी खोज तेज की और रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर उन्हें यह दुखद जानकारी मिली. बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां ललिता बेहोश हो गईं और बार-बार यही पूछती रहीं कि आखिर रौनक ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए रौनक के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट की जांच की जा रही है. दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है.

    नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here