भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हो रहा है. इस मुकाबले में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मुकाबले में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है. कोहली और केएल राहुल की जोड़ी मैदान में है… कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया. कोहली ने 135 रन बनाए.
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब टीम इंडिया इस वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
ऐसे चल रही है भारत की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. चौथे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी के बल्ले से 18 रन आए. चौथे ही ओवर में रोहित शर्मा का एक भी छूटा. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80 के पार था. 14वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया. विराट कोहली ने 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की वो भी छक्के के साथ. वहीं, रोहित ने 43 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ दिए.
रोहित-विराट के बीच 136 रनों की साझेदारी हुई. भारत को दूसरा झटका 22वें ओवर में लगा जब रोहित 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. 27वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब ऋतुराज 8 रन बनाकर आउट हुए. 31 वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब वाशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए. 38वें ओवर में कोहली ने अपना शतक लगाया. कोहली ने 102 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 11 चौके और सात छक्के की मदद से 120 गेंदों पर 135 रन बनाए. कोहली का विकेट नांद्रे बर्गर ने लिया.
रांची वनडे में भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.
रांची में इस मैच से पहले तक कुल छह वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की, जबकि दो मुकाबले ‘मेन इन ब्लू’ ने गंवाए. साथ ही एक मैच का नतीजा नहीं निकला. देखा जाए तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इससे पहले इस मैदान पर सिर्फ एक ओडीआई मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था.
भारत-साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल ओडीआई मैच: 94
भारत ने जीते: 40
साउथ अफ्रीका ने जीते: 51
बेनतीजा: 3
रांची में भारतीय टीम का प्रदर्शन (ODI)
vs इंग्लैंड, 7 विकेट से जीत, जनवरी 2013
vs ऑस्ट्रेलिया, बेनतीजा, अक्टूबर 2013
vs श्रीलंका, 3 विकेट से जीत, नवंबर 2014
vs न्यूजीलैंड, 19 रनों से हार, अक्टूबर 2016
vs ऑस्ट्रेलिया, 32 रनों से हार, मार्च 2019
vs साउथ अफ्रीका, 7 विकेट से जीत, अक्टूबर 2022
वनडे सीरीज के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.
वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एंगिडी, रुबिन हरमन, मार्को जानसेन और प्रेनेलन सुब्रायन.
—- समाप्त —-


