Cyclone Ditwah Live News: चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि तूफान आज तट से टकरा सकता है. इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
फिलहाल तूफान की तीव्रता एक ‘साइक्लोनिक स्टॉर्म’ के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं. तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.
IMD के अनुसार, दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा. रविवार सुबह 50 किलोमीटर और रविवार शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा.
Cyclone Ditwah Latest Updates के लिए इसी लाइव पेज पर बने रहिए…


