More
    Home Home ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना ऐसे ही हारोगे…’, भारतीय टीम पर बरस पड़े...

    ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना ऐसे ही हारोगे…’, भारतीय टीम पर बरस पड़े कपिल देव, ईडन गार्डन्स की पिच पर भी उठाए सवाल

    0
    16
    ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना ऐसे ही हारोगे…’, भारतीय टीम पर बरस पड़े कपिल देव, ईडन गार्डन्स की पिच पर भी उठाए सवाल


    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. यह पिछले 12 महीनों में भारत की दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज हार रही. दोनों ही मौकों पर भारतीय टीम का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ. इसे टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास का सबसे कमजोर दौर कहा जा रहा है.

    यह भी पढ़ें: स‍िर्फ 8 छक्के और 98 रन… रोहित शर्मा ODI सीरीज में बनाएंगे ये 2 महारिकॉर्ड

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज हार से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव काफी खफा हैं. कपिल देव मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम पर बरस पड़े. टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी तरह फेल रहे. ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की गेंदबाजी का भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं खोज पाए और वो ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बने. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी उजागर हुई, जिस पर कपिल देव ने टीम के खिलाड़ियों की तैयारी पर ही सवाल उठा दिए.

    कपिल देव ने कहा कि आज के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने से बच रहे हैं, जबकि पुरानी पीढ़ी के खिलाड़ी वहीं से तकनीक और मानसिक मजबूती हासिल करते थे. कपिल देव ने स्पोर्ट्स स्टार से कहा, ‘मैं जानना चाहता हूं कि आज के कितने टॉप खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. अगर आप डोमेस्टिक क्रिकेट में क्वालिटी गेंदबाजों का सामना नहीं करेंगे, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करेंगे.’

    ‘ऐसी पिच का क्या फायदा, जहां…’
    1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट की पिच पर भी नाराजगी जताई, जहां मुकाबला तीन दिन में खत्म हो गया था. कपिल देव ने कहा कि आजकल फोकस टी20 और ओडीआई पर ज्यादा है और बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर खेलने की आदत खो चुके हैं.

    कपिल देव कहते हैं, ‘ऐसी पिच का क्या फायदा जहां टॉस हारो और मैच हारो. जहां कोई टीम 200 भी पार ना कर पाए. यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. स्पिन और सीम दोनों को मदद करने वाली पिचों पर खेलने के लिए धैर्य और अलग स्किल की जरूरत होती है, ये चीजें मौजूदा दौरे के खिलाड़ी विकसित नहीं कर पा रहे हैं.’

    यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर पर च‍िल्लाए फैन्स, IND vs SA वनडे सीरीज से पहले VIDEO वायरल!

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर खिसक ग. इस चक्र में भारतीय टीम ने नौ में से केवल चार मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 48.15 है.

    शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं खेलेगी. भारतीय टीम का अगला टेस्ट असाइमेंट अगले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होगा. तब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी. मौजूदा चक्र में अभी भारत के 9 टेस्ट बाकी हैं, जिनमें से 4 विदेशी जमीन पर हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here