More
    Home Home Shani Margi 2025: शनि 239 दिन रहेंगे मार्गी, नए साल 2026 में...

    Shani Margi 2025: शनि 239 दिन रहेंगे मार्गी, नए साल 2026 में इन 3 राशियों का लग सकता है जैकपॉट

    0
    14
    Shani Margi 2025: शनि 239 दिन रहेंगे मार्गी, नए साल 2026 में इन 3 राशियों का लग सकता है जैकपॉट


    Shani Margi 2025: न्याय देव शनि आज मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं. शनि 28 नवंबर से लेकर 26 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. यानी शनि देव पूरे 239 दिन मार्गी रहने वाले हैं. नए साल 2026 में शनि का कोई गोचर नहीं होने वाला है. करीब 7 महीने मार्गी रहने के बाद शनि मीन राशि में ही 26 जुलाई 2026 को पुन: वक्री होंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो मार्गी शनि तीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. इन राशियों को नए साल 2026 में करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है.

    वृषभ राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आय और उन्नति के नए रास्ते बनेंगे. नए साल में पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं. व्यवसाय करने वालों को भी ज्यादा मुनाफा होगा. कमाई के लिए कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. नए वर्ष में आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत रहेगी. जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और चिकित्सा पर होने वाला खर्च घटेगा. माता-पिता तथा बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार रहेगा. 

    मिथुन राशि- मार्गी शनि मिथुन राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल लग रहे हैं. करियर में उन्नति, मनचाहा ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना है. व्यापारी अपने व्यवसाय का प्रचार-प्रसार करने में सफल रहेंगे. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते थे, उनका सपना भी साकार होता दिखाई दे रहे है. भूमि या अन्य क्षेत्रों में किए गए निवेश से लंबे समय तक लाभ मिलेगा. जो लोग अपना घर, मकान, जमीन या नया वाहन खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है.

    मकर राशि- शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं. ऐसे में मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. अचानक धन प्राप्ति होगी और रुका हुआ पैसा वापस आएगा. आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. कार्यस्थल पर तरक्की संभव है और विरोधी परास्त होंगे. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here