More
    Home Home ‘झूठ से बहस भी गड़बड़ कर दी…’, भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में...

    ‘झूठ से बहस भी गड़बड़ कर दी…’, भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में होने वाले डिबेट को लेकर पाकिस्तान के झूठ को किया बेनकाब

    0
    18
    ‘झूठ से बहस भी गड़बड़ कर दी…’, भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में होने वाले डिबेट को लेकर पाकिस्तान के झूठ को किया बेनकाब


    पाकिस्तान के एक और झूठ की पोल भारत ने खोल दी है. इस बार भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झूठ बोलने को लेकर बेनक़ाब किया है. पाकिस्तान का कहना था कि ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनियन में होनी वाली बैठक से भारत पीछे हट गया. हालांकि, सच कुछ और ही थी, भारत के वरिष्ठ अधिवक्ता साई दीपक ने पाकिस्तान के आरोपों को ख़ारिज करते हुए पूरी सच्चाई को दुनिया के सामने रखा.

    दरअसल, ऑक्सफोर्ड यूनियन में गुरुवार को भारत-पाकिस्तान बहस के दौरान हुए विवाद ने नया मोड़ लिया, जब पाकिस्तान की हाई कमीशन ने ट्वीट कर भारत पर बहस से अचानक वापसी का आरोप लगाया. 

    पाकिस्तान की तरफ से बहस का विषय था “भारत की पाकिस्तान के प्रति नीति एक ऐसा लोकलुभावन रणनीति है जिसे सुरक्षा नीति के रूप में बेचा जा रहा है.” पाकिस्तान हाई कमीशन ने कहा कि भारतीय तीनों वक्ता आखिरी समय में बहस से बाहर हो गए, जिससे पाकिस्तान को वॉकओवर मिला. 

    पाकिस्तान की टीम में पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर, ब्रिटेन में उनके राजदूत मोहम्मद फैसल और पूर्व सेना जनरल जुबैर महमूद हयात शामिल थे. वहीं, भारत की ओर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, उपराष्ट्रपति स्वामी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को वक्ता बताया गया.

    यानी कि पाकिस्तानी बिना बहस के जीत का दावा कर रहा था. हालांकि, साई दीपक ने पाकिस्तान के आरोप का खंडन किया. उन्होंने कहा कि वो स्पीकर कन्फर्म थे, और भारत की तरफ से जनरल नरवाने और सुब्रमण्यम स्वामी भी. 

    साई दीपक ने ऑक्सफोर्ड यूनियन का ईमेल शेयर किया, जो पिछले महीने 27 नवंबर वाले इवेंट के लिए उनकी मौजूदगी कन्फर्म करता है. पाकिस्तान हाई कमीशन के ट्वीट को खारिज करते हुए दीपक ने लिखा, “पाकिस्तानियों पर भरोसा करो, वो ऑक्सफोर्ड यूनियन को भी गड़बड़ बना देंगे. वो हमेशा झूठ बोलने में माहिर हैं.” दीपक ने बताया कि बाद में यूनियन ने कहा कि स्वामी और नरवाने नहीं आ सकते, इसलिए दूसरों का नाम सुझाओ.

    दीपक ने दूसरों के नाम सुझाने से पहले ही यूनियन ने फोन किया कि सुहेल सेठ और प्रियंका चतुर्वेदी से बात हो गई, दोनों ने हां कर दी. दीपक को लगा मामला खत्म. लेकिन फिर पता चला कि सेठ और चतुर्वेदी ने छोटे नोटिस की वजह से कैंसल कर दिया. 

    यह भी पढ़ें: ‘अगर उन्हें कुछ हुआ तो…’, “‘इमरान खान को कुछ हुआ, तो इनमें से कोई नहीं बचेगा…’, बहन नौरीन नियाजी की शहबाज-मुनीर को धमकी

    शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कन्फर्म किया. उन्होंने कहा कि यूनियन ने जुलाई में उनसे संपर्क किया था. उन्होंने हां कही थी, लेकिन शर्त रखी कि संसद इस सेशन से टकराए नहीं. फिर यूनियन गायब हो गए. अचानक 25 नवंबर को मेल आया कि कन्फर्म करो. चतुर्वेदी ने उन्हें डांटा.

    फिर भी दीपक ब्रिटेन गए. आखिरी पल में उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले मनु खजुरिया और पीटी सतीश के शर्मा की टीम बनाई. बहस डिनर से तीन घंटे पहले यूनियन का फोन आया कि पाकिस्तानी टीम यूके नहीं पहुंची, इसलिए बहस कैंसल. 

    दीपक नाराज हुए, क्योंकि इतना समय और मेहनत लग चुकी थी. उन्होंने इवेंट के खराब हैंडलिंग पर नाराजगी बताई. दीपक ने अपना कॉल लॉग शेयर किया, जिसमें ऑर्गेनाइजर मूसा हरराज का फोन था. वो कैंसल करने के लिए माफी मांग रहा था. फिर यू-टर्न आया. 

    मूसा हरराज ने झूठ बोला था. वो पाकिस्तान के डिफेंस प्रोडक्शन मिनिस्टर मुहम्मद रज्जा हयात हरराज का बेटा है. दीपक ने कहा कि पाकिस्तानी टीम यूके पहुंच चुकी थी और ऑक्सफोर्ड के होटल में रुकी थी. 

    दीपक ने चैलेंज दिया कि अगर टीम अभी भी ऑक्सफोर्ड में है, तो बहस कर लो. “पाकिस्तानी टीम क्यों बच्चों की तरह छुप रही है, जैसे उनके आतंकी छुपते हैं? आकर दुनिया देखे लाइव बहस.” 

    दीपक ने पूरा टाइमलाइन बताया. लेकिन पाकिस्तान हाई कमीशन ने कहा कि भारत वाली टीम आखिरी पल में हिम्मत हार गई और पीछे हट गई. उनके पास इसका कोई सबूत भी नहीं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here